Breaking News in Primes

वृद्धो ने एसडीएम से लगाई जान माल की सुरक्षा की गुहार,।

0 118

वृद्धो ने एसडीएम से लगाई जान माल की सुरक्षा की गुहार,।

 

परिवार के व्यक्ति पर लूटपाट के उद्देश्य से एवं मानसिक प्रताड़ना दिए जाने का लगाया आरोप।

 

*रामेश्वर द्विवेदी सीधी /मझौली*

 

इन दोनों बाहरी एवं दूसरों से नहीं सबसे ज्यादा अपने अपनों से लोगों को ज्यादा लूटे जाने का डर सता रहा है। जिसके लिए वृद्धो ,वेवाओ एवं बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है।

कुछ इसी तरह का ताजा मामला मझौली उपखंड के ग्राम पंचायत चमराडोल से सामने आया है जहां नापित जात परिवार के वृद्धो ने विगत दिनों आयोजित जनसुनवाई में पहुंच अपने ही जात परिवार के युवक पर लूटपाट किए जाने तथा मानसिक रूप से परेशान कर मानसिक प्रताड़ना दिए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम मझौली को अपनी फरियाद सुनाई है जहां पर एसडीएम द्वारा न्याय दिलाने की बात कहते हुए समझा बूझा कर वृद्धो को वापस घर भेजा गया है। वृद्धो द्वारा लिखित आवेदन तथा मौखिक रूप से जानकारी देते हुए बताया गया कि हमारे ही जात परिवार के रामाश्रय पिता रामलखन नापित लूटपाट की दृष्टि से हम लोगों को परेशान कर रखा है अपनी जमीन बेच अब हम लोगों की जमीन में घर बनाने के लिए हिस्सा मांग रहा है तथा लगातार धमकी दे रहा है कि अगर नहीं दिए तो आप लोगों को हमेशा परेशान करूंगा तथा आपके बच्चों को केस में फंसा कर जेल में सडा डालूंगा। वृद्धो ने मीडिया को फरियाद सुनते हुए बताया कि हमारे जात परिवार के ही रामाश्रय नापित जो की षडयंत्र पूर्वक कूट रचित नीति से लोगों को परेशान कर लूटपाट कर रहा है यहां तक की अधिकारियों एवं गांव के वरिष्ठ जनों को भी शिकायत कर एवं करा लूटपाट किया एवं करने का प्रयास किया गया है अब जब कोई नहीं बचा हम वृद्धो को ही लूटपाट की दृष्टि से परेशान किया जा रहा है हम लोगों की पुश्तैनी जमीन जिसमें 50-60 वर्षों से हम लोग काबिज हैं बंदोबस्त के दौरान हम लोगों की पट्टे की जमीन मध्य प्रदेश शासन अंकित हो गई। जिनका एसडीएम कोर्ट से हम लोगों के पक्ष में फैसला भी हो चुका है।स्तलावी मात्र शेष है जिसके लिए कलेक्टर कार्यालय प्रकरण भेजा गया है।चमराडोल के आराजी नंबर 1594 में पूर्व से एक मकान बना हुआ है। इसी आराजी नंबर में आवश्यकता पर दूसरा मकान बनाया जा रहा है। यह जानते हुए की उक्त जमीन हम लोगों की है घर भी हमारा बन रहा है उसमें कंपनी का कब्जा किया जाना तथा घर निर्माण कराया जाना अंकित किया जाकर शिकायत की गई है। हमें लोगों को डर है कि कंपनी के साथ साठ गांठ कर हमारी पुश्तैनी जमीन हड़प तो ना ली जाएगी जिससे हम लोग काफी परेशान हैं मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं।क्योंकि रामाश्रय नापित द्वारा हम लोगों को डराते धमकाते हुए घर बनाने के लिए जमीन मांगी गई है न दिए जाने पर अब जो शिकायत की गई है उसमें कंपनी का कब्जा किया जाना तथा घर निर्माण कराया जाना बताया गया है।

क्योंकि इस आदमी द्वारा षडयंत्र पूर्वक कूट रचित नीति से कई लोगों को परेशान कर लूटपाट किए जाने की हमेशा कोशिश रही है यहां तक की अधिकारी कर्मचारी एवं गांव गणमान्य नागरिक इसके इस नीति से परेशान हो चुके हैं।अब लूटपाट के उद्देश्य से षडयंत्र पूर्वक कूट रचित नीति अपना कर हम लोगों को डराया एवं धमकाया जा रहा यदि समय रहते इनके खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती तो हम लोगों का जीवन हराम हो जाएगा तथा जान माल कि हानि होने की संभावना बनी हुई है। शासन प्रशासन से आग्रह है कि लूटपाट की दृष्टि से हम वृद्धो को मानसिक प्रताड़ना, तथा केस में फसाए जाने की धमकी देने वाले रामाश्रय नापित पिता राम लखन नापित के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाकर दंडात्मक कार्यवाही कराई जाए अन्यथा हम लोगों को जीवन जीना मुश्किल पड़ जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!