Breaking News in Primes

50 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया अकाउंटेंट, विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से मांगे थे 1.5 लाख रुपए

0 490

50 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया अकाउंटेंट, विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से मांगे थे 1.5 लाख रुपए

बीईओ कार्यालय में रिश्वत लेते जप्त

 

रीवा। बीईओ कार्यालय राज कौशल्या में पदस्थ अकाउंटेंट को रीवा लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। शुक्रवार की दोपहर की गई कार्रवाई के बाद अकाउंटेंट दयाशंकर अवस्थी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गत दिवस रायपुर कर्चुलियान, सुरसा गांव के रहने वीरेंद्र कुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हो चुके हैं। सेवा में रहते हुए अर्जित अवकाश का बिल लगाने की एवज में अकाउंटेंट दयाशंकर अवस्थी डेढ़ लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

 

*50 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा*

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर कर्चुलियान में पदस्थ अकाउंटेंट की शिकायत की जांच करने के बाद शिकायत प्रमाणित पाई गई। शुक्रवार की देर दोपहर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त अकाउंटेंट को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस अकाउंटेंट के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।

 

*यह था मामला*

अकाउंटेंट दयाशंकर अवस्थी शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार शर्मा से उसके रिटायरमेंट के पश्चात अर्जित अवकाश नगदीकारण के बिल ट्रेजरी में लगाने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। इस बात का सत्यापन लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक द्वारा कराया गया। इस पर पता चला कि आरोपी दयाशंकर अवस्थी द्वारा शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार शर्मा से 1,50,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई। इसमें से आज पहेली किस्त 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है।

 

कार्रवाई में प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक, प्रमेंद्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक राजेश खेड़े सहित 15 सदस्यीय टीम शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!