Breaking News in Primes

बैलाडीला में भी दिखा सर्व आदिवासी समाज द्वारा भारत बंद व्यापक का असर

0 493

बैलाडीला में भी दिखा सर्व आदिवासी समाज द्वारा भारत बंद व्यापक का असर

 

किरंदुल: सर्व आदिवासी समाज की आह्वान पर 21 अगस्त को किए जा रहे भारत बंद का व्यापक असर बैलाडीला में भी देखने को मिला। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समूह के कोटे के अंदर कोटा निर्धारण करने का अधिकार राज्य को एवं क्रिमिनल लागू करने के फैसले के विरोध में सर्व आदिवासी समाज द्वारा 21 अगस्त को संपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया गया था।जिसके तहत किरंदुल नगर में 20 अगस्त को संध्या 4:00 बजे शांतिपूर्ण रैली निकाली गई, जो कि बस्तर भवन से प्रारंभ होते हुए नगर के सभी मुख्य मार्ग होते हुए पुनः बस्तर भवन में समाप्त हुई। और आज 21 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से समाज के सभी कार्यकर्ता संपूर्ण नगर को शांतिपूर्ण ढंग से बंद कर सहयोग करने की अपील करते नजर आए। इस बंद का व्यापक असर नगर में देखने को मिला जहां एनएमडीसी परियोजना की खदानों में उत्पादन पूरी तरह से बंद रहा वहीं नगर की सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रही। नगर से परिचालित होने वाली सभी यात्री बसों के पहिए भी थमे रहे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समूह के सभी लोग नगर के बस स्टैंड में भारी संख्या में उपस्थित होकर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार द्वारा इस फैसले को वापस देने की मांग कर रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!