Breaking News in Primes

बीना पुलिस ने रिवाल्वर सहित मो.सा. चोर को पकडा

0 173

*//प्रेस-नोट//*

 

*बीना पुलिस ने रिवाल्वर सहित मो.सा. चोर को पकडा*

 

*आरोपी से एक रिवाल्वर एवं 3 राउण्ड सहित चोरी की मो.सा. बरामद की*

 

*आरोपी चोरी की मो.सा. पर दूसरी नंबर प्लेट लगा कर शहर मे घूम रहा था*

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बीना के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों को रोकने हेतु दिशा निर्देशों दिए गए थे जिसमें एसडीओपी बीना श्री नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनूप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही की गई ।

 

*घटना का विवरण*

मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि धई रोड़ अंजनीधाम कालोनी में निर्माणाधीन मकान के पास रोड़ किनारे एक व्यक्ति काली टी-शर्ट, हाफ पेंट पहने हुए मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 15 व्हीएन 5732 को खड़ी करके पास में बैठा है जो अपने पास रिवाल्वर रखे हुए है । सूचना पर से एस आई लखन राज , आर. 1466 धर्मेन्द्र ,आर. 1563 गजेन्द्र, आर. 1408 राजेन्द्र के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड किया जो पुलिस को देखकर अचानक अपनी मो.सा. से भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा तथा उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम दुर्गेश पिता परमानंद सेन उम्र 18 साल निवासी साँईधाम कलोनी बीना का होना बताया। जिसकी गवाहान के समक्ष जामा तलाश लिया जो दाहिने तरफ कमर में हाफ पेंट में एक छोटी देशी रिवाल्वर काले रंग की खोसे एवं पेट की जेब में 03 जिंदा कारतूस रखे मिला रिवाल्वर को निकालकर चैक किया जिसकी सिलेंडर खाली, रिवाल्वर में बेरल, हेमर, ट्रिगर ,ट्रिगर गार्ड, बट काले रंग का है रिवाल्वर चालू हालत में है। जिसकी कीमती करीब 20000 रूपये है। आरोपी के जेब से मिले 03 जिंदा कारतूस कीमती करीब 500 रूपये है। आरोपी दुर्गेश सेन से उक्त देशी रिवाल्वर एव कारतूस रखने के संबंध में वैध दस्तावेज (शस्त्र लायसेंस) मागा जो कोई दस्तावेज न होना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय पाये जाने से समक्ष गवाहान उक्त देशी रिवाल्वर, 03 जिंदा कारतूस मौके पर शील बंद किया तथा मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 15 व्हीएन 5732 हीरो कंपनी की पेशन कीमती करीव 30,000/- रु. मुताबिक जप्ती पत्रक के 03.00 बजे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। विधिवत 03.10 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 496/24 धारा – 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

साथ ही पढ़िए इस ख़बर को 

आज देश के सभी सरकारी&प्राइवेट अस्पताल में हड़ताल का ऐलान, कोलकाता कांड पर IMA का फैसला

आरोपी के कब्जे से जप्तशुदा मोटर साइकिल का चैचिस नंबर सर्च करने पर पाया गया कि उक्त मो.सा. पर जो नंबर प्लेट लगाये है वह गलत है उक्त मो.सा. का रजिस्टेशन नंबर यू पी 94 जेड 4158 वाहन स्वामी रामकुमार शुक्ला का मोबाइल नंबर प्राप्त होने पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मो.सा. दिनांक 14/08/24 को पुरानी तहसील के सामने ललितपुर से चोरी हुई है जिसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली ललितपुर मे अप.क्र. 723/24 दिनांक 15/8/24 को कायम किया जाकर आरोपी की तलाश है । सूचना से सबंधित थाना को अवगत कराया गया ।

आरोपी दुर्गेश सेन ने पूंछतांछ पर बताया कि वह गुंडा गर्दी कर पैसा कमाना चाहता था अपने शौक पूरे करने के लिये दिनांक 14/08/24 को पुरानी तहसील के सामने ललितपुर से वाहन चोरी करना बताया ।

आरोपी को गिरफ्तार कर मान.न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा मे जेल दाखिल किया गया ।

इस ख़बर को पढ़िए 

पार्वती नदी के पुल पर पानी के बहाव के बीच निकाली यात्री बस

*पुलिस टीम* – थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उनि लखन राज , प्रआऱ.383 सतीश चौकीकर ,प्रआऱ 623 सुरेंद्र परिहार, आर. 1466 धर्मेन्द्र , आर. 1719 प्रेमजीत सिह, आर.1408 राजेन्द्र चौहान , आर.1563 गजेन्द्र सिंह, आर. 1792 जितेन्द्र चंद्रवंशी, आर. 1074 वीरेन्द्र धाकड, आर.656 भूपेन्द्र सोलंकी, आर. चालक 175 दीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!