Breaking News in Primes

तिरुपति बालाजी की खंडवा में बन रही एशिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, 81 फीट होगी ऊंचाई, 50 फीसदी काम पूरा

0 392

खंडवा

देश ही नहीं, दुनिया भर में भगवान तिरुपति बालाजी के अनगिनत भक्त हैं, जो अपने-अपने तरीके से श्रद्धा व्यक्त करते रहते हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा नगर के एक ऐसे ही भक्त ने अपने आराध्य बालाजी भगवान की एक विशाल प्रतिमा बनाने का संकल्प लिया है। नगर के उद्योगपति रितेश गोयल द्वारा बनवाई जा रही भगवान बालाजी की 81 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण छैगांव माखन के समीप खंडवा-इंदौर रोड पर किया जा रहा है। यह प्रतिमा न केवल देश, बल्कि एशिया की सबसे ऊंची बालाजी प्रतिमा होगी। इस विशाल प्रतिमा का निर्माण कार्य 4 से 5 चरणों में पूरा होना है। वर्तमान में प्रतिमा का श्रीमुख बनकर तैयार हो चुका है और इसे फिलहाल बालाजी धाम में रखा गया है। लगभग ढाई लाख स्क्वायर फीट में तैयार हो रहा बालाजी धाम पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा, जिसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 81 फीट की इस विशालकाय प्रतिमा के केवल श्रीमुख की ऊंचाई ही 18 से 20 फीट है। इस बालाजी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बालाजी के साथ ही माता पद्मावती और माता लक्ष्मी के भी दर्शन हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त, पर्यटकों के लिए यहां रंगारंग लाइट शो की व्यवस्था भी की जाएगी। पूरे परिसर और बालाजी भगवान की मूर्ति का निर्माण तिरुपति बालाजी मंदिर के हाथीराम मठ से जुड़े विशेषज्ञों के निर्देशन में किया जा रहा है।

इस विशाल प्रतिमा के निर्माण के पीछे खंडवा के उद्योगपति रितेश गोयल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को धार्मिक महत्व से परिचित कराना है। उनका कहना है कि यहां आने पर लोग न केवल भगवान के दर्शन करेंगे, बल्कि उनके मन में भक्ति की भावना भी जागेगी। बालाजी ग्रुप भगवान बालाजी की 81 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण इसी उद्देश्य से कर रहा है। अभी प्रतिमा का कार्य 50 फीसदी तक पूरा हो चुका है, जल्द ही खंडवा को 81 फीट ऊंची बालाजी भगवान की प्रतिमा की सौगात मिलेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!