Breaking News in Primes

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रचार विभाग की कार्यशाला संपन्न

0 108

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रचार विभाग की कार्यशाला संपन्न

कार्यकर्ताओं ने सीखे मीडिया को सकारात्मक प्रयोग करने के गुर

सामाजिक कार्यकर्ताओं को मीडिया की ताकत जरूरी

भोपाल

आज 11 अगस्त को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रचार विभाग की कार्यशाला भोपाल में संगठन के कार्यालय पर संपन्न हुई। चार सत्रों में संपन्न इस प्रचार कार्यशाला में 10 प्रांतों से चयनित प्रांतीय दायित्ववान कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

प्रथम उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख माननीय अशोक त्रिवेदी, केंद्रीय प्रचार टोली सदस्य सर्वेश मिश्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ, वरिष्ठ और प्रख्यात पत्रकार विजय मनोहर तिवारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख अखिलेश श्रीवास्तव ने मंच को गौरवान्वित किया। इस सत्र में अखिलेश श्रीवास्तव ने अपने विचारों के प्रचार को महत्व देने का विषय रखा, उन्होंने बिना विचलित हुए यह कार्य करने का भी आग्रह किया। विजय मनोहर तिवारी ने उन बिंदुओं पर बड़ी सूक्ष्मता से प्रकाश डाला जहां पर प्रचार की आवश्यकता होती है किंतु प्रचार करने से चूक होती है। उन्होंने सोशल मीडिया की ताकत से परिचित करवाया ओर सभी को ध्यान दिलाया। और बताया कि इस माध्यम से अपने विषय को उठाने में निपुणता की आवश्यकता को भी ध्यान में रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ग्राहक विषय की जानकारी वा किए जाने वाले कार्यों को किस प्रकार उठाना चाहिए, यह भी बताया। उनके उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख अशोक त्रिवेदी और केंद्रीय प्रचार टोली के सदस्य सर्वेश मिश्रा ने मीडिया और प्रचार के विभिन्न साधनों का प्रयोग करने की तकनीकी की जानकारी दी और प्रयोगात्मक ढंग से विषय वस्तु तैयार करने का भी प्रशिक्षण दिया।
तृतीय सत्र में कंटेंट क्रिएशन और वीडियो फोटोग्राफ में संशोधन का प्रशिक्षण दिया गया। सभी का कार्यकर्ताओं ने प्रयोग के तौर पर कुछ कंटेंट तैयार किया और कार्यशाला में सभी के सामने प्रस्तुत भी किया।
चतुर्थ और समापन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियां और मीडिया को परस्पर एक दूसरे का पूरक होने के संबंध में राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस का मार्गदर्शन मिला। दिनकर सबनीस ने स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान संगठन द्वारा उठाए गए पांच विषयों पर मीडिया और प्रचार तंत्र का बेहतर उपयोग करने का सुझाव दिया, साथ ही परिवार और सामाजिक संस्थाओं के स्वरूप को सुधारने के लिए प्रयास करने पर भी बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतत सजग रहने और तात्कालिक युक्तियुक्त प्रतिउत्तर तथा सामाजिक सरोकारों से संबंधित विषयों पर मीडिया की उपयोगिता बनाए रखने का परामर्श दिया। मध्यभारत प्रांत की ओर से निलेश श्रीवास्तव, रवि शर्मा और सुनील धनगर ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सुरेन्द्र रघुवंशी ने आत्मीय भाव से आभार व्यक्त किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!