Breaking News in Primes

युवा मानसिक एवं शारीरिक रूप से रहें स्वस्थ नशा के सेवन से बचें अपनी ऊर्जा का सही जगह करें उपयोग : एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा

0 59

सिंगरोली
 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विंध्यनगर सेवा केंद्र पर बड़े धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया सभी युवाओं ने अपने-अपने दिए सुझाव अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी के सिंगरौली सेवाकेंद्र में बहुत ही सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया .
कार्यक्रम मुख्य रूप से मुख्य अतिथि एडिशनल एस पी शिवकुमार जी ने कहा की जब हम शासन द्वारा बनाए गए नियमो का ईमानदारी से पालन करेंगे तभी हम मूल्यवान युवा कहलाएंगे साथ ही सभा में बैठे जो युवा नशा  मुक्त थे उनकी भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए माउंट आबू का अनुभव भी साझा करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए साधुवाद दिए .
साथ ही मुख्य वक्ता के रूप में पधारी युवा प्रभाग की भोपाल जोन सयोंजिका राजयोगिनी रेखा दीदी ने ब्रह्माकुमारी के युवा प्रभाग की सेवाओं के बारे अवगत कराते हुए युवाओं को अपनी शक्ति को पहचानने और शक्ति को सही दिशा में लगाने के लिए संकल्पित कराया,
नैतिक मूल्यों के विषय पर वर्कशॉप कराके सभी ग्रुप लीडर्स का अनुभव भी साझा कराया गया .

 सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी शोभा दीदी ने राजयोग का अभ्यास कराते हुए परमात्म शक्तियों का अनुभव कराया एवम ,सभी को राजयोग कोर्स करने का अनुरोध किया

युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी ने सभी को युवा दिवस की शुभकामनाएं दी
रामकुमार गुप्ता जी (भाजपा मंडल अध्यक्ष पोरसा मुरैना)ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाना अर्थात युवाओं को अपनी समाज के प्रति ,स्वयं के प्रति ,परिवार के के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेवारी को निभाना है! निस्वार्थ भाव से सेवा करना सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़कर क्षेत्र के लिए एवं देश हित में समाज सेवा के रूप में कार्य करना ईर्षा नफरत को दूर करना लोगो को नशे से दूर रखने के लिए उनको प्रेरित करना.

मनोज सिंह जी (पावर इन में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने सभी को स्वस्थ रहने की टिप्स बताए

बी के लीला बहन ने कुशल मंच का संचालन करते हुए सभी को सामाजिक जिम्मेदारियों को सम्हालने के लिए प्रतिज्ञा करवाई
स्वागत नृत्य प्रिया बहन ने किया साथ ही पृथ्वी बहन ने बहुत ही सुंदर स्वरचित कविता सुनाई
कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए अलग अलग संस्थानों से दो सेकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे
बी के मंजू बहन अंजू बहन, सविता बहन, पिंकी बहन , प्रियका बहन , सरिता बहन भी उपस्थित रहे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!