Breaking News in Primes

बगैर गोल्ड के ओलंपिक में भारत का सफर खत्म… बगैर Gold फीका रहा अभियान

0 84

 पेरिस

पेरिस ओलंपिक में भारत का सफर लगभग खत्म हो चुका है। भारत के पास अब मेडल जीतने की इकलौती उम्मीद रीतिका हुड्डा हैं। भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा को क्वार्टर फाइनल मैच में हार मिली जिसके बाद भारत की इन खेलों में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद खत्म हो गई। पेरिस ओलंपिक से भारतीय दल बिना गोल्ड मेडल लौटेगा।
भारत के दो ही एथलीट ने जीता गोल्ड

भारत के लिए अब तक केवल दो ही खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीते हैं। राइफल शूटर अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता। इस क्लब में कोई नई एंट्री नहीं हुई है।
नीरज ने जीता सिल्वर

पेरिस ओलंपिक में कई खिलाड़ियों को गोल्ड का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि कोई भी यह काम पूरा नहीं कर सका। गोल्ड के सबसे बड़े दावेदार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा थे। वह इस बार सिल्वर मेडल ही जीत पाए। भारत की विनेश फोगाट गोल्ड मेडल के लिए काफी करीब पहुंच गई थीं। हालांकि वह फाइनल मैच खेल ही नहीं पाईं। उन्हें 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण डिस्क्वालिफाई कर दिया था।
हॉकी में भी खत्म नहीं हुआ इंतजार

भारतीय हॉकी टीम जिस फॉर्म के साथ सेमीफाइनल में पहुंची थी उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि 44 साल बाद देश को गोल्ड मेडल मिल जाएगा। टीम ने ग्रुप राउंड में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। वहीं क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए ग्रेट ब्रिटेन को मात दी। यही कारण था कि उन्हें भी गोल्ड का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि टीम सेमीफाइनल मुकाबला हार गोई और उसे भी गोल्ड नहीं मिल सका।

टोक्यो का रिकॉर्ड टूट नहीं पाया

बता दें कि भारत ने टोक्यो ओलंप‍िक (2020) में एक गोल्ड 7 मेडल जीते थे, जो भारत का ओलंप‍िक इत‍िहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. ऐसे में इस बार उम्मीद की जा रही थी कि भारत की मेडल टैली दोहरे अंक में पहुंच पाएगी. मगर उम्मीदों के विपरीत हुआ. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीत सका और उसके मेडल्स की संख्या 6 पर अटक गई..

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पदकवीर
मनु भाकर- ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग
मनु भाकर/सरबजोत सिंह- ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग
स्वप्निल कुसाले- ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग
भारतीय हॉकी टीम- ब्रॉन्ज मेडल
नीरज चोपड़ा- सिल्वर मेडल, एथलेटिक्स
अमन सहरावत- ब्रॉन्ज मेडल, रेसलिंग

पेरिस ओलंपिक 2024 में देश के कुल 112 एथलीट्स ने 16 खेलों के कुल 69 मेडल इवेंट में भाग लिया. इसके साथ ही पांच रिजर्व एथलीट भी पेरिस गए थे. हालांकि शूटिंग, एथलेटिक्स, हॉकी और कुश्ती में ही भारत को पदक हासिल हो सका. देखा जाए तो भारत ने ओलंपिक खेलों में अभी तक कुल 41 पदक जीते हैं. इनमें निशानेबाज अभिनव बिंद्रा (2008) और नीरज चोपड़ा (2021)ही व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीत पाए हैं.

भारत के ओलंप‍िक मेडल‍िस्ट की पूरी ल‍िस्ट, जानें कौन, कब बना व‍िजेता

एथलीट/खेल 
मेडल 
इवेंट 
ओलंप‍िक सीजन

नॉर्मन प्रिचर्ड* 
स‍िल्वर
 पुरुषों की 200 मीटर रेस
पेरिस 1900

नॉर्मन प्रिचर्ड** 
स‍िल्वर
पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस)
पेर‍िस 1900

भारतीय हॉकी टीम
गोल्ड 
पुरुष हॉकी
एम्स्टर्डम 1928

भारतीय हॉकी टीम
गोल्ड
पुरुष हॉकी
लॉस एंजिल्स 1932

भारतीय हॉकी टीम
गोल्ड
पुरुष हॉकी
बर्लिन 1936

भारतीय हॉकी टीम
गोल्ड
पुरुष हॉकी
लंदन 1948

भारतीय हॉकी टीम
गोल्ड
पुरुष हॉकी
हेल्सिंकी 1952

भारतीय हॉकी टीम
गोल्ड
पुरुष हॉकी
मेलबर्न 1956

केडी जाधव
ब्रॉन्ज
पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती
हेल्सिंकी 1952

भारतीय हॉकी टीम 
स‍िल्वर 
पुरुष हॉकी
रोम 1960

भारतीय हॉकी टीम 
गोल्ड 
पुरुष हॉकी
टोक्यो 1964

भारतीय हॉकी टीम 
ब्रॉन्ज
पुरुष हॉकी
मेक्सिको सिटी 1968

भारतीय हॉकी टीम 
ब्रॉन्ज 
पुरुष हॉकी
म्यूनिख 1972

भारतीय हॉकी टीम 
गोल्ड
पुरुष हॉकी
मास्को 1980

लिएंडर पेस
ब्रॉन्ज
पुरुष एकल टेनिस 
अटलांटा 1996

कर्णम मल्लेश्वरी
ब्रॉन्ज
भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा
सिडनी 2000

राज्यवर्धन सिंह राठौड़
स‍िल्वर
पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग 
एथेंस 2004

अभिनव बिंद्रा
गोल्ड
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग
बीजिंग 2008

विजेंदर सिंह
ब्रॉन्ज
पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी)
बीजिंग 2008

सुशील कुमार
ब्रॉन्ज
पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती
बीजिंग 2008

सुशील कुमार
स‍िल्वर
पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती
लंदन 2012

विजय कुमार
स‍िल्वर
पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग
लंदन 2012

साइना नेहवाल
ब्रॉन्ज
महिला एकल बैडमिंटन
लंदन 2012

मैरी कॉम
ब्रॉन्ज
महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी
लंदन 2012

योगेश्वर दत्त
ब्रॉन्ज
पुरुष 60 किग्रा कुश्ती
लंदन 2012

गगन नारंग
ब्रॉन्ज
10 मीटर एयर राइफल शूटिंग
लंदन 2012

पीवी सिंधु
स‍िल्वर
महिला एकल बैडमिंटन
रियो 2016

साक्षी मलिक
ब्रॉन्ज
महिला 58 किग्रा कुश्ती
रियो 2016

मीराबाई चानू 
स‍िल्वर
महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)
टोक्यो 2020

लवलीना बोरगोहेन
ब्रॉन्ज
महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा)
टोक्यो 2020

पीवी सिंधु 
ब्रॉन्ज
महिला एकल बैडमिंटन
टोक्यो 2020

रवि कुमार दहिया 
स‍िल्वर
पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती
टोक्यो 2020

भारतीय हॉकी टीम 
ब्रॉन्ज
पुरुष हॉकी
टोक्यो 2020

बजरंग पुनिया
ब्रॉन्ज
पुरुष 65 किग्रा कुश्ती
टोक्यो 2020

नीरज चोपड़ा
गोल्ड
पुरुषों का भाला फेंक (जैवल‍िन थ्रो)
टोक्यो 2020

मनु भाकर
ब्रॉन्ज
10 मीटर एयर पिस्टल
पेरिस 2024

मनु भाकर-सरबजोत सिंह
ब्रॉन्ज
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम
पेरिस 2024

स्वप्निल कुसाले
ब्रॉन्ज
मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन
पेरिस 2024

भारतीय हॉकी टीम
ब्रॉन्ज
पुरुष हॉकी
पेरिस 2024

नीरज चोपड़ा 
स‍िल्वर
पुरुषों का भाला फेंक (एथलेटिक्स)
पेर‍िस 2024

 अमन सहरावत 
ब्रॉन्ज 
पुरुष 57 क‍िग्रा कुश्ती 
पेर‍िस 2024

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!