Breaking News in Primes

अखंड हिंदू सेना ने महिदपुर बंद का आह्वान कर एसडीओपी को सोपा ज्ञापन। निष्पक्ष जांच की मांग।

0 1,679

*पोर्टल न्यूज*

 

◼️लोकेशन: महिदपुर

◼️रिपोर्टर: लोकेन्द्र सूर्यवंशी 

◼️मो.9826610464

 

अखंड हिंदू सेना ने महिदपुर बंद का आह्वान कर एसडीओपी को सोपा ज्ञापन। निष्पक्ष जांच की मांग।

 

महिदपुर में अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत ने अखंड हिंदू सेना के तत्वाधान में महिदपुर नगर बंद का आह्वान किया । सोमवार को मुनादी करवाकर मंगलवार को स्वैच्छिक नगर बंद किया गया। अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत ने बताया की व्यापारी सुभाष ठाकुर पर प्रकरण दर्ज होने निष्पक्ष जांच करवाई जाय। इसी को लेकर स्वैच्छिक नगर बंद कर पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीओपी सुनील कुमार वरकड़े को ज्ञापन दिया गया।

 

सुबह से ही नगर बंद की खबर से व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे । अखंड हिंदू सेना अपने सैकड़ों कर्तकताओं के साथ चौक बाजार में एकत्रित हुए और रेली निकालकर आबेडकर चौक से होते हुवे बस स्टैंड विजय स्तंभ पर पहुंचे और जहां पर एसडीओपी सुनील कुमार वरकड़े को ज्ञापन का वचन कर निपक्ष जांच की मांग कर आवेदन दिया गया।

अखंड हिंदू सेना प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत ने बताया की। महिदपुर नगर की गायत्री कालोनी की नाबालिक बालिका को एक युवक एक से दो माह पहले बहला फुसला कर ले गया था । जिसकी रिपोर्ट बालिका के पिता के द्वारा थाने पर दर्ज करवाई गई। पुलिस प्रशासन ने युवती के नाबालिग होने के कारण मामले को गंभीरता से लेते हुये एक टीम बनाकर बालिका की तलाश शुरू की कुछ दिन पूर्व पुलिस ने बालिका और उसको ले जाने वाले युवक को कीसी अन्य जिले से पकड़ा और महिदपुर थाने लाए। बालिका के बयान जब थाने पर लिए गए तो बालिका ने उस समय एक ही युवक का नाम लिया की ये ही मुझे बहला फुसला कर ले गया था। चुकी बालिका नाबालिक थी उसके बयान माननीय न्यायाधीश महोदय के समक्ष होना थे परंतु थाने की कार्यवाही के चलते शाम हो गई । जिसपर पुलिस ने बालिका को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया अगले दिन जब बालिया के बयान न्यायालय में हुये तो बालिका ने युवक के साथ दो अन्य लोगों के नाम भी बताए की मुझे युवक के साथ भेजने में इनका भी सहयोग था । जिसमें एक नाम नगर के गौरीक दूध प्लांट के मालिक सुभाष ठाकुर का भी था जिनका इस घटना क्रम से कोई लेना देना नहीं है

 

अखंड हिंदू सेना ने ज्ञापन में निवेदन किया की वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर के इस घटना क्रम की आंच की जाय व सच्चाई को सभी के सामने लाई जा सके

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!