Breaking News in Primes

सेवानिवृत्ती से छह दिन पहले आरोप पत्र जारी, आइएफएस अफसर पर सरकारी खर्चे पर पुस्तकें छपवाने का आरोप

0 100

भोपाल
 मध्य प्रदेश में पदस्थ भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी दिलीप कुमार के विरुद्ध वन विभाग ने रिटायरमेंट से छह दिन पहले आरोप-पत्र जारी किया है। दिलीप कुमार 31 जुलाई को रिटायरमेंट होने वाले हैं।

आरोप है कि उन्होंने तीन पुस्तकें लिखीं और सरकारी खर्च पर उनका प्रकाशन करवाया। इनका कॉपीराइट भी उन्हीं के पास है। पुस्तकों के प्रकाशन पर करीब 22 लाख रुपये व्यय हुए।

दिलीप कुमार वर्तमान में वन विभाग की संरक्षण शाखा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) हैं। वर्ष 2022-23 में मप्र राज्य लघु वनोपज संघ में अतिरिक्त प्रबंध संचालक थे, तब उन्होंने बिना शासन की अनुमति के तीन पुस्तकें प्रकाशित कराई थीं।

कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा ने विधानसभा में पांच जुलाई को यह मामला उठाया था। इसमें सरकार की ओर से बताया गया था कि बिना अनुमति के पुस्तकों के प्रकाशन के मामले में दिलीप कुमार पर कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!