Breaking News in Primes

संकुल सह समन्वयक एक-एक गांव को गोद लेकर करेंगे पूर्ण साक्षर..

0 476

लोकेशन =दतिया

रिपोर्टर =आशीष मिश्रा

 

संकुल सह समन्वयक एक-एक गांव को गोद लेकर करेंगे पूर्ण साक्षर..

 

दतिया:- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 26/6/2024 को जनपद शिक्षा केंद्र दतिया पर संकुल सह समन्वयकों की बैठक का आयोजन किया गया.. जिसमें राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण के कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु दिए गए निर्देशों से सभी संकुल सह समन्वयकों को अवगत कराया गया..आगामी परीक्षा के लक्ष्य अनुसार नव साक्षरों का चिन्हांकन करना एवं कक्षा संचालन के निर्देश दिए गए बैठक में जिला सह समन्वयक अरविंद सक्सेना ने वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार नव साक्षरों का सर्वे करने एवं ऐप पर पंजीयन के बारे में विस्तार से समझाया,साथ ही उपस्थित सह समन्वयकों को मोबाइल द्वारा सर्वे देखना और नव साक्षर लक्ष्य निकालने दोनों को करवाया..

मीटिंग के दौरान सभी संकुल सह समन्वयक द्वारा एक एक ग्राम को पूर्ण साक्षर करने हेतु गोद लिया.. जिसमें मनोज दीवोलिया बीकर द्वारा चक बहादुरपुर,बृजेंद्र सिंह चंदेल बड़ोंकला द्वारा दफाई डेरा, हंसराज झा उपराय द्वारा डूंगरपुर, चंद्रशेखर निरंजन होलीपूरा दतिया द्वारा खेरी ,संदीप सक्सेना बुधेड़ा द्वारा सिरोल,सौरव खरे इकारा द्वारा धरावा,नाथू सिंह यादव जोहरिया द्वारा कटीली एवं राजेश शर्मा उद्गुवा द्वारा ग्राम बिलोनी को गोद लिया गया..

बैठक में ब्लॉक सह समन्वयक राजेश सिंह तोमर ने सभी को गोद लिए गांव को पूर्ण ईमानदारी से साक्षर करने का संकल्प दिलाया. बैठक में मनोज दीबौलिया,विजेंद्र सिंह चंदेल,राजेश शर्मा, नाथू सिंह यादव, हंसराज झा,चंद्रशेखर निरंजन, संदीप सक्सेना,अरविंद गोस्वामी, सौरभ खरे आदि उपस्थित रहे..

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!