“भा.क.पा ने तेन्दुपत्ता संग्राहको को नगद भुगतान कि मांग को लेकर वन मंत्री के नाम सौपा ज्ञापन”
प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा
किरंदुल: दंतेवाड़ा जिला में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में तेन्दुपत्ता संग्राहको को नगद भुगतान कि मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर वन मंत्री माननीय केदार कश्यप जी के नाम कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन सौपा गया । भा.क.पा के जिला सचिव भीमसेन मंडावी ने कहा कि संग्राहकों को बैंक सिस्टम से मजदूरी का भुगतान में कई तरह की परेशानीयां होती है।कई संग्राहकों के तो बैंक खाता ही नही है। और जिनका बैंक में खाता है भी तो बैंक उनके निवास से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर है। किसी तरह बैंक आ भी गए तो बैंक में लिंक नही होता है। जिससे संग्राहकों को समय पर राशि प्राप्त नही हो पाती है। चूंकि यह रकम संग्राहकों द्वारा खेती व अन्य कार्य में लगाया जाता है। इसलिए संग्राहकों के हित में भा.क.पा चाहती है कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को मजदूरी का भुगतान नकद रूप किया जाए। ताकि उन्हें समय पर राशि प्राप्त हो सके। और वे अपने जरूरत का कार्य समय पर कर सके। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भा.क.पा जिला प्रभारी के साजी, जिला सचिव भीमसेन मण्डावी, जिला सहायक सचिव बाहिलोचन श्रीवास्तव, संयुक्त खदान मजदुर संघ बचेली अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद, पुर्व जिला सचिव चमन लाल कुंजाम, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा जिला अध्यक्ष बोमड़ा राम कवासी, अखिल भारतीय नौजवान सभा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सोरी, नौजवान सभा जिला सचिव रामलाल नेगी, जनपत सदस्य बुदराम वेको, कटुलनार सरपंच शोना राम मुरामी, पूर्व सरपंच व जिलापरिषद सदस्य शुक्राम मण्डावी, पायको मरकाम, बिरेन्द्र भास्कर, कोषा मरकाम, धन्नु राम, एवं जिले के चारो ब्लाकों से माहिला साथी पार्टी सदस्य एवं नौजवान सभा के साथी उपस्थित रहे ।
This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.