Breaking News in Primes

12वीं कॉमर्स छात्र अमन साहू ने सभी पांच विषय में डिस्टेंस के साथ जिले में तृतीय स्थान लाकर जिले का किया नाम रोशन।

0 158

लोकेशन

जिला सुरजपुर रामानुजनगर छत्तीसगढ़

संवाददाता शत्रुघन तिवारी 

 

हेड लाईन

 

12वीं कॉमर्स छात्र अमन साहू ने सभी पांच विषय में डिस्टेंस के साथ जिले में तृतीय स्थान लाकर जिले का किया नाम रोशन।

 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम जारी किया गया जिसमें सूरजपुर जिला के सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यनरत कॉमर्स छात्र अमन साहू ने जिले में 463 अंक 92.6 प्रतिशत लाकर जिले में तृतीय स्थान व विकासखंड रामानुजनगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिससे सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए साथ ही परिवार जनों से बात करते हुए उन्होंने कहा यह स्कूल, परिवार एवं समाज के लिए गौरव का क्षण है।

 

अमन साहू देवनगर जनपद पंचायत रामानुजनगर जिला सूरजपुर का स्थानीय निवासी है। पिता आनंद साहू माता जानकी साहू का पुत्र है। अमन साहू अपने छात्र जीवन से ही मेघावी छात्र रहा है, वह अपने आगे की पढ़ाई कंप्लीट करके सीए चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!