Breaking News in Primes

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का निधन:इंदौर में देर रात आया हार्ट अटैक, अंतिम यात्रा आज

0 431

मध्य प्रदेश

 

*भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का निधन:इंदौर में देर रात आया हार्ट अटैक, अंतिम यात्रा आज*

 

 

इंदौर ।।। खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू का आकस्मिक निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा 9 मई 2024 को प्रातः 10:30 बजे निज निवास 175-179 ग्रेटर ब्रजेश्वर कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी।

परिजन से मिली जानकारी के अनुसार गोविंद मालू रात को भोजन करने के बाद जैसे ही रूम में गए वैसे ही सीवियर कार्डियक अरेस्ट हुआ। अस्पताल ले जाते उसके पहले ही उनका निधन हो गया।।धार में प्रधानमंत्री की रैली में भी सम्मिलित हुए थे गोविंद मालू व cm मोहन यादव के साथ भी हुई थी मुलाकात।

श्री मालू काफी अच्छे वक्ता व प्रखर प्रवक्ता थे जिनके जाने से पार्टी को एक बड़ी क्षति पहुची है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!