Breaking News in Primes

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन के लिये स्थापित विभिन्न कक्ष का किया निरीक्षण

0 203

लोकेशन

जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़

संवाददाता शत्रुघन तिवारी

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन के लिये स्थापित विभिन्न कक्ष का किया निरीक्षण

 

 

सूरजपुर/13 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास द्वारा आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन में निर्वाचन के लिए स्थापित विभिन्न कक्ष का निरीक्षण किया गया। उन्होंने क्रमवार एमसीएमसी, ईईएम कंट्रोल रूम, सी विजिल, पोस्टल बैलट कक्ष, निर्वाचन कंट्रोल रूम, एमसीसी शाखा, राजनीतिक रैली एवं सभा, अस्थाई पार्टी कार्यालय, चुनाव प्रचार हेतु वाहन के लिये निर्धारित अनुमति शाखा का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित सेल प्रभारियों से सेल के कार्य प्रणाली के सम्बंध में जानकारी मांगी और निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिये। स्थापित सेल के संबंधित प्रभारी व दल के अन्य सदस्यों से कार्य के सम्बंध में गहन चर्चा भी की। इसके साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम व शिकायत सेल में एमसीसी के उल्लंघन की स्थिति में प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये।

इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र पैकरा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। प्राइम्स सन्देश न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!