Breaking News in Primes

जहर पीने से विवाहिता की मौत, मायके वालों ने , ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

0 2

लोकेशन धामनोद

 

*जहर पीने से विवाहिता की मौत, मायके वालों ने , ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना के आरोप*

 

*जहर पीने से 33 वर्षीय सपना की मौत, परिजनों ने मारपीट और चोट के निशानों पर उठाए सवाल।*

 

*सपना की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने लगाया रातभर शव नहीं देखने देने का आरोप, ससुराल पक्ष ने घर में भी नहीं दिया प्रवेश, मायके पक्ष ने रात बाहर रोड पर गुजारी।*

 

 

धामनोद/// धार जिले के धामनोद नगर के महेश्वर रोड पर रहने वाली 33 वर्षीय विवाहिता सपना पति जितेन्द्र की जहर पीने से मौत हो गई। मृतका के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा श्रेष्ठ उम्र 10 वर्ष और छोटा बेटा सुखमीत। मायके पक्ष ने, ससुराल वालों पर मारपीट और पैसों की मांग को लेकर , प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

 

जानकारी के अनुसार, सपना का मायका खरगोन जिले में है और उसकी शादी 8 सितंबर 2015 को हुई थी।

 

मृतका की बहन अंजली ने बताया कि सपना को ससुराल में आए दिन मारपीट की जाती थी। ससुराल वालों ने नया मकान बनाया था, जिसके लिए उससे पैसों की मांग की जा रही थी। करीब एक महीने पहले भी जितेन्द्र ने , सपना के साथ मारपीट की थी, उसके हाथ पैर में चोट आई थी। जिसके बाद उसकी मां और मामा समझाइश देने मायके से आए थे। विवाद बढ़ने पर काका ससुर , सपना को कुछ दिनों के लिए अपने घर ले गए थे।

 

परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले ही जितेन्द्र अपनी पत्नी को काका के यहां से वापस लाया था। सोमवार सुबह जहर पीने के बाद सपना को सुबह करीब 6:50 बजे धामनोद के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष, शव लेकर धामनोद आ गया।

मायके वालों का आरोप है कि , उन्हें मौत की सूचना सोमवार दोपहर 2 बजे दी गई और रात भर शव देखने भी नहीं दिया गया। और डेड बॉडी के बारे में भी नहीं बताया। ना ही हमें घर के अंदर आने दिया गया।। रात भर हम बाहर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया की मदद लेकर धामनोद थाने में गुहार भी लगाई। जहां से पता चला की डेड बॉडी को धामनोद अस्पताल में लाकर मर्चुरी बॉक्स में रखवा दिया गया। जब मायके पक्ष वालों ने बॉडी को देखा तो लगा कि किसी धारदार हथियार से मारा गया है और हाथ पैर पर चोट के निशान थे। और सर पर किसी भारी हथियार से वार किया गया है।

 

वही धामनोद थाना प्रभारी संतोष यादव ने, मृतिका सपना के मायके वालों से मिलकर बातचीत की है। वहीं उन्होंने आश्वासन दिया है कि, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी जो भी दोषि होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!