Breaking News in Primes

रायसेन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्यवाई,दो

0 242

रायसेन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्यवाई,दो

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

आदतन अपराधी एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदल

24 फरवरी 2024

मध्य प्रदेश जिला रायसेन

 

 

रायसेन कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर विभिन्न अपराधों में आरोपी प्रदीप उर्फ सेठी पिता शिवलाल सिलावट निवासी गणेश मंदिर के पास चोरबावड़ी बेगमगंज थाना बेगमगंज जिला रायसेन को एक वर्ष के लिए रायसेन जिला तथा रायसेन जिले के सीमावर्ती जिलों की राजस्व की सीमाओं से निष्कासित किया गया है आरोपी वर्ष 2000 से लगातार आपराधिक कृत्य में लिप्त है। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 19 प्रकरण पंजीबद्ध हैं इसी प्रकार विभिन्न अपराधों में आरोपी लालू उर्फ अयान अली पिता बाकर अली निवासी हदाईपुर टेकरी बेगमगंज थाना बेगमगंज जिला रायसेन को एक वर्ष के लिए रायसेन जिला तथा रायसेन जिले के सीमावर्ती जिलों की राजस्व की सीमाओं से निष्कासित किया गया है आरोपी वर्ष 2016 से लगातार आपराधिक कृत्य में लिप्त है आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 07 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी प्रदीप उर्फ सेठी और आरोपी लालू उर्फ अयान अली को जिलाबदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल विदिशा सागर सीहोर नर्मदापुरम् एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से एक-एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!