लोकेशन:- मंडलेश्वर
विनोद भार्गव
घर के छत पर जुआ खेल रहे 9 लोगो पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।।
मण्डलेश्वर ( निप्र ) थाना मण्डलेश्वर अंतर्गत दिनांक 05 /02/2024 को मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग रहीम खान के घर के छत पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया ।पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी जुआ खेल रहे लोगो को घेरा बन्दी कर पकड़ा जुआ खेल रहे लोगो मे सदाशिव पिता राजाराम हिरवे उम्र 37 वर्ष निवासी जगजीवन मार्ग मण्डलेश्वर , फिरोज पिता सरफराज आमीन जाति मुसलमान उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड 13 मण्डलेश्वर , जाफर पिता रहीम खान जाति मुसलमान उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड 13 मण्डलेश्वर , अभय पिता रामनाथ यादव उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड 9 मण्डलेश्वर , इमरान पिता नन्ने खां जाति मुसलमान उम्र 36 वर्ष वार्ड 10 मण्डलेश्वर ,सुनील पिता सुरेश फुँदड जाति भील उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड 14 को मौके से गिरप्तार किया गया। वही 3 आरोपी रहीम पिता हकीम खान , गफ्फार पिता नन्दू शाह तथा कयूम पिता अजमेरी शाह निवासी मण्डलेश्वर मौके से फरार हो गए।आरोपियों से कुल 10400 रुपये जप्त कर सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दीपक यादव , सहायक उपनिरीक्षक मुकेश यादव , प्रधान आरक्षक धर्मराज , प्रधान आरक्षक दिनेश रोमड़े , आरक्षक अनुराग तोमर , आरक्षक धर्मेंद्र , आरक्षक दीपक आरक्षक भगवान का महवपूर्ण योगदान रहा।।