Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय पहली बार पहुंचे कोरिया

0 356

मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय पहली बार पहुंचे कोरिया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा-

जिले में खुलेगा नालंदा परिसर

झुमका व घुनघुट्टा डैम बनेगा पर्यटन स्थल

74 करोड़ रुपए के विकास कार्यो की मिली सौगात

 

प्राइम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़ अजीमुदिन अंसारी

 

कोरिया 01 फरवरी 2024/ दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर करीब दो बजे कोरिया पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं क्षेत्र के विधायक भईया लाल राजवाड़े शिकारा पर बैठकर झुमका डैम का आनन्द लिया। बता दें छत्तीसगढ़ में पहली बार शिकारा बोट की शुरुआत झुमका जलाशय में किया जा रहा है।

इसके पहले कोरिया के क्षेत्रवासियों ने बड़ी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हुए सम्पूर्ण सरगुजा सम्भाग का नेतृत्व सौपने के लिए उपस्थित जनों को धन्यवाद दिया। महतारी वंदन योजना और तेंदुपत्ते पर 5 हजार 500 रूपए मानक प्रति बोरे पर कैबिनेट में लिये गए निर्णय से उपस्थित जनों को अवगत कराया। श्री साय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के हिस्सा बनते हुए खुशी जाहिर की और मंच से कहा कि अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा की गई है, ऐसे में हमारे प्रदेश के लोगों को भी अयोध्या में प्रभु श्रीराम की दर्शन कराया जाएगा।

 

झुमका व घनघुट्टा डेम बनेगा पर्यटन केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरियावासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा क्षेत्र के विधायक भईया लाल राजवाड़े की मांग पर मंच में ही उन्होंने बैकुण्ठपुर स्थित झुमका तथा सोनहत विकासखण्ड स्थित घनघुट्टा डैम को पर्यटन केन्द्र बनाने की घोषणा करते हुए कि यह अंचल निष्चय ही पर्यटकों के लिए एक सुखद सफर का केन्द्र स्थापित होगा। उन्हांेने यह भी कहा कि आने वाले समय में सरगुजा हो या कोरिया इस अंचल को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित करने की बात कही।

 

नालंदा परिसर खुलेगा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिस तरह राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर खुला है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक ऐसे वातावरण तैयार की गई है यहां पढ़ाई की हर सुविधा है, उसी तर्ज पर कोरिया जिले में नालंदा परिसर खोलने की घोषणा की।

मंच में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति को गौरवान्वित करने वाला पल कहा। उन्होंने कोरिया के जिला चिकित्सालय को हाइटेक बनाने की बात कही। इसके साथ ही बैकुण्ठपुर विधायक भैया लाल राजवाड़े के एम्स के मांग का समर्थन करते हुये इसका प्रस्ताव बना कर दिल्ली भेजने की बात कही।

बैकुण्ठपुर के विधायक भइया लाल राजवाड़े ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विकास कार्यों की मांग भी की। उन्होंने कोरिया को संभाग बनाने, कोरिया में एम्स अस्पताल खोलने तथा बीएड कॉलेज खोलने आदि की मांग की। मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम लाल जायसवाल ने आश्वासन दिया साथ ही बजट में रखने की बात कही।

 

स्टॉल का किया निरीक्षण –

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास के पूर्ण होने पर हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदाय की। श्री साय ने आदिवासी विकास विभाग के माध्यम से पण्डो हितग्राहियों गुलाब, सूरज, दशरथ कलावती एवं मनमती को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदाय कर उनका हालचाल की जानकारी ली। इसके साथ सक्षम योजना अंतर्गत श्रीमती अर्चना यादव, उर्मिला राजवाड़े, सोनकुंवर, पूजा राठौर को 80 हजार बाकी को 1.20 लाख रुपए का चेक प्रदाय किया। कृषक श्री भरत, श्रीमती मानकुंवर, डिगावन सिंह को मृदा हेल्थ कार्ड एवं विद्युत पम्प का वितरण किया।

स्वास्थ्य विभाग के हितग्राहियों को पीएमजेवाय योजना के तहत ग्राम ओड़गी के सुखमनिया, चंद्रकली, सूती, रामनारायण तथा टारजन कुमार राजवाड़े को 5-5 लाख का चेक प्रदाय किया। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से श्रीमती बेलाबाई पति वैसाखु को दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 1 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि का चेक मुख्यमंत्री के हाथों प्रदाय किया गया।

 

जिस कार्य में रूचि हो उस काम में डूब जाओ –

उन्होंने रामायण आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का फीता काटकर अनावरण किया। प्रदर्शनी में कक्षा 5 वीं से लेकर कक्षा 12 वीं तक के 6 वर्ष से 17 वर्ष तक के छात्र एवं छात्राओं ने राम, लक्ष्मण, सीता तथा हनुमान के मनभावना चित्रकला अपने-अपने अनुभव के आधार पर तैयार कर प्रदर्शनी में लगाया गया था। मुख्यमंत्री ने बच्चों की इस प्रतिभा को देखकर गदगद हुए और बच्चों की हौसला आफजाई करते हुए कहा जिस कार्य में रूचि हो उस कार्य में डूब जाओ और खूब मेहनत करो, तब-तक करो जब-तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। इस तरह की पेंटिंग, चित्रकारी या कलाकारी भावनाओं को व्यक्त करने की उचित माध्यम भी है और अपनी शौक को पूरा करने का एक हुनर भी है।

 

विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

कोरिया जिले को करीब 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की मिली सौगात। जानकारी के मुताबिक करीब 58 करोड़ रुपए की भूमिपूजन तथा 16 करोड़ रुपए के लोकार्पण कार्य सम्पन्न हुआ। करीब 47 करोड़ रूपए की लागत से बरदिया समूह जल प्रदाय योजना, करीब 3 करोड़ रूपए की लागत से तामडांड़ जलाषय योजना के तहत लाइनिंग कार्य, दो करोड़ रूपए की लागत से जिला पंचायत संसाधन केन्द्र का निर्माण आदि का भूमिपूजन किया गया इसी तरह डकईपारा में एकल ग्राम योजना के तहत कार्य, सोरगा रेट्रो योजना, डोहड़ा से टंेगनी मार्ग, स्कूल भवन निर्माण, नहर मरमम्मतीकरण एवं सी.सी. चैनल निर्माण, विधुत वितरण केन्द्र, चेक डेम निर्माण, ग्राम दुधनिया में आर.सी.सी. पुलिया निर्माण, बैकुण्ठपुर स्थित प्रेस क्लब भवन आदि कार्यों का 16 करोड़ रूपये का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने झुमका जलाषय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह अंचल पर्यटन की दृष्टि से बड़ा महत्व है। ऐसे में झुमका महोत्सव कराने के पीछे, जल संरक्षण तथा प्रकृति की अनमनोल धरा को संजोने और संवारने की पहल करना ही जिला प्रषासन का मुख्य दायित्व बताया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, जनपद अध्यक्ष सोनहत श्रीमती लल्ली सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बैकुंठपुर, श्रीमती नविता शिवहरे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिवपुर-चरचा श्रीमती लालमुनि यादव, जनसम्पर्क आयुक्त मंयक श्रीवास्तव, सरगुजा संभागायुक्त जी. आर. चुरेन्द्र, सरगुजा संभाग आईजी अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!