Breaking News in Primes

मध्य प्रदेश राज्य मिलेट मिशन अन्तर्गत श्रीअन्न फसलों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

0 100

मध्य प्रदेश राज्य मिलेट मिशन अन्तर्गत श्रीअन्न फसलों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

मध्य प्रदेश जिला रायसेन

 

जिले में कोदो कुटकी रागी व सांवा के उत्पादन की अपार संभावनाएं

 

रायसेन, 29 जनवरी 2024

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग रायसेन एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा श्रीअन्न को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन अन्तर्गत अन्न फसलों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उप संचालक कृषि एनपी सुमन अनुविभागीय कृषि अधिकारी जीएस रैकवार सहायक संचालक कृषि दुष्यंत धाकड़ तथा जितेन्द्र नामदेव वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ स्वप्निल दुबे वैज्ञानिक रंजीत सिंह राघव डॉ. मुकुल कुमार लक्ष्मी चक्रवर्ती प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर किया गया। उप संचालक कृषि सुमन ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मौसम की अनिश्चितता कम व अधिक वर्षा जलवायु परिवर्तन को देखते हुए मुख्य फसलों के साथ ही श्रीअन्न ज्वार बाजरा को अवश्य उगाएं। इसके लिए कृषि विभाग के मैदानी अमला द्वारा भी किसानों को जानकारी दी जा रही है। सहायक संचालक दुष्यंत धाकड़ ने कहा कि कम पानी कम उपजाऊ भूमि कम खाद पानी व कम उत्पादन लागत में मोटा अनाज की खेती की जा सकती है। रायसेन जिले की मृदा जलवायु मोटा अनाज की खेती के लिए उपयुक्त है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ स्वप्निल दुब व रंजीत सिंह राघव द्वारा श्रीअन्न ज्वार बाजरा कोदो कुटकी रागी चेना आदि से प्राप्त होने वाले विटामिन मिनरल कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन आदि की जानकारी दी गई। साथ ही फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक के बारे में भी बताया गया। कोदो की उन्नत किस्म जेकेएम-137 रागी की उन्नत किस्म छत्तीसगढ़ रागी-3 सांवा की उन्नत किस्म डीएचबीएम-93-3 ज्वार की उन्नत किस्म जवाहर ज्वार-1041 की जानकारी दी गई। साथ ही कृषकों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मोटे अनाज अन्न पर लघु फिल्म दिखाकर भी मार्गदर्शित किया गया। कार्यशाला में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के विनय यादव द्वारा मेरी पॉलिसी मेरे हाथ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा की पॉलिसी का कृषकों को वितरण भी किया गया।

महिला वैज्ञानिक लक्ष्मी चक्रवर्ती द्वारा श्रीअन्न से बनने वाले विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन रोटी, खिचड़ी लड्डू, खीर दलिया आदि की जानकारी दी गई। सीरॉक संस्था के प्रक्षेत्र समन्वयक रमेश शर्मा एवं ग्राम लुलका की महिलाओं द्वारा श्रीअन्न के फसल उत्पादन एवं उनसे बने हुये उत्पाद के बारे में अपने अनुभव साझा किए गए। कार्यशाला में जिले के सातों विकासखण्ड से 450 कृषकों व महिला कृषकों मैदानी कृषि विभाग का अमला एवं समस्त बीटीएम ने सहभागिता की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!