Breaking News in Primes

जिले में 22 जनवरी को रहेगा शुष्क दिवस घोषित

0 134

जिले में 22 जनवरी को रहेगा शुष्क दिवस घोषित

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

मध्य प्रदेश जिला रायसेन

रायसेन, 18 जनवरी 2024

मप्र शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरविंद दुबे द्वारा प्रशासकीय तथा लोकहित में मप्र आबकारी अधिनियम 1915 अंतर्गत आदेश जारी कर 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को रायसेन जिले में सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर दुबे द्वारा जारी आदेश के तहत 22 जनवरी को जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें (66 दुकानें) एफएल-2 एफएल-3 एफएल-7 देशी मद्यभाण्डागार समस्त बंद रहेंगे। शुष्क अवधि के दौरान अन्य किसी सार्वजनिक तथा निजी स्थान से कोई भी स्प्रिटयुक्त किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ ना विक्रय किया जाएगा और ना ही वितरित किया जाएगा। इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!