मध्यप्रदेश में बड़ा IAS फेरबदल, छतरपुर-शहडोल-बालाघाट समेत कई जिलों में बदले कलेक्टर
मृणाल मीणा पहुंचे छतरपुर, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर, कुमार सत्यम को मिली बालाघाट की कमान
मध्यप्रदेश में बड़ा IAS फेरबदल, छतरपुर-शहडोल-बालाघाट समेत कई जिलों में बदले कलेक्टर
मृणाल मीणा पहुंचे छतरपुर, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर, कुमार सत्यम को मिली बालाघाट की कमान
भोपाल, 28 जुलाई। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की। आदेश के अनुसार मृणाल मीणा को छतरपुर का नया कलेक्टर, पार्थ जायसवाल को शहडोल कलेक्टर तथा कुमार सत्यम को बालाघाट कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अदिति गर्ग, मिशा सिंह, दिनेश जैन, गिरीश शर्मा और अंकित अस्थाना सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। साथ ही स्वरोचिष सोमवंशी को राज्य योजना आयोग एवं अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।