Breaking News in Primes

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा दोनों सदनों से इंडिया गठबंधन के 142 सांसदों के निलंबन किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर द्वारा दिया गया धरना.

0 183

लोकेशन कटनी

जिला कटनी

संवाददाता एस एन तिवारी

 

 

 

*केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा दोनों सदनों से इंडिया गठबंधन के 142 सांसदों के निलंबन किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर द्वारा दिया गया धरना…*

 

 

कटनी- संसद के सुरक्षा में चूक मामले पर सवाल पूंछनें और सदन में गृहमंत्री के वक्तव्य की मांग करने पर भाजपा सरकार द्वारा लोकसभा एवम राज्यसभा से 142 सांसदों का अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबन लोकतंत्र पर तानाशाही के हावी होने का प्रमाण है।लोकतंत्र बचाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर एवं ग्रामीण के तत्वाधान में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से लोकतंत्र को तार-तार कर संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है जो लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार हुआ है जो देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है l lइनके निलंबन को बहाल कर लोकतंत्र के ऊपर हो रहे ऐसे घिनौनी कृत को रोकने की मांग कांग्रेस करती है l

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा विपक्ष के आवाज को कुचलने का जो कार्य किया जा रहा है यह देश के प्रत्येक नागरिक के हक अधिकार के विरुद्ध है,लोकतंत्र पर अब के इतिहास में सबसे बड़ा कुठारा घात है l कांग्रेस पार्टी ऐसा कतई होने नहीं देगी हम सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता ऐसे ही विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे l विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता के हित और देश हित के लिए आवाज उठाना नहीं छोड़ेंगे जरूरत पड़ी तो देश एवं प्रदेश की कांग्रेस कमेटी के एक आवाज पर एकजुट होकर आगे और जोरदार प्रदर्शन हम लोग करेंगे।

जिला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष इंजी यदुवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या कर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जो यहां विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है इससे सपा डरने वाली नहीं है हम सड़कों पर जनता के बीच उनके अधिकार के लिए लड़ाइयां लड़ते रहेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र मिश्र ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देशहित के लिए कार्य किया है जनता के हक अधिकार के लिए कार्य की है और देश हित के लिए हम सभी एकत्रित होकर लड़ाईया लड़ेंगे l

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा ने कहा कि आज इस भ्रष्ट भाजपा सरकार का जो चरित्र सामने आ रहा लोकतंत्र को शर्मसार करने वाले दृश्य पर जिसने जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष के 142 सांसदों का निलंबित किया जाना लोकतंत्र पर कुठाराघात हमला किए जाने का प्रमाण है जिसका जिला युवा कांग्रेस घोर निन्दा करती है। जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि देश हित में लोकतंत्र को बचाने के लिए आवाज बुलंद करती है आगे भी जरूरत पड़ी तो आम जनता के हक अधिकार के लिए आवाज बुलन्द करते हुए उग्र आंदोलन भी करेंगे।

इस अवसर पर मप्र कांग्रेस शिक्षा एवं शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री राकेश जैन कक्का राजा जगवानी देवीदीन गुप्ता डॉ बीके तोमर शशि शेखर भारद्वाज ने भी धरना में संबोधन दिया।

धरने के उपरांत देश की सत्ता में बैठकर देश के लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला जलाया गया।

 

*उक्त अवसर पर निम्न की रही उपस्थिति*

 

धरने में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजी. यदुवेंद्र सिंह यादव विधान सभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र मिश्र राजा भैया प्रदेश महामंत्री द्वय प्रियदर्शन गौड़ राकेश जैन कक्का जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती रजनी वर्मा मप्र कांग्रेस शिक्षा एवम शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी जिला कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विजय पटेल शहर कार्यकारी अध्यक्ष द्वय राजकिशोर यादव राजा जगवानी ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष कल्लू दास बैरागी,प्रदेश सचिव संजय सिंह गोरा मुड़वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जाफर जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष विपिन दुबे गोविंद सचदेवा श्याम पाहुजा डॉ बी के तोमर रुक्मणि पांडेय देवीदीन गुप्ता शशि यादव शशि शेखर भारद्वाज सुमन रजक ललित सोनी दीपक केसरवानी सुशील पप्पी साहू कु लता करे संजय गुप्ता दिग्विजय सिंह अदिता वर्मा विनोद डेंगरे राजू कुशवाहा कल्पना पाठक विजय मंगल चौधरी संदीप सिंह हाड़ा रमेश प्यासी गया प्रसाद विश्वकर्मा जॉर्ज डेविड हाजी शेख मुस्ताक मुकेश पाठक अजय खटीक हरीश यादव दिलदार खान आकाश ताम्रकार शुभम् सोनखरे दानिश अहमद विनीत जायसवाल सचिन गर्ग अभिषेक प्यासी वेंकट गट्टानी सुमित तौहेल मो अनवर सूरज चौधरी रजत यादव निरंजन विश्वकर्मा सहित सैंकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं की उपस्थिति सराहनीय रही l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!