Breaking News in Primes

शासन के नियम को दर किनार कर धड़ल्ले से बैतूल में जारी रेत का अवैध खनन

0 210

शाहपुर तहसील के गुवाड़ी में मशीन से रेत का उत्खनन हो रहा जो अवैध है 

बैतूल खनिज विभाग को जानकारी देने के बाद भी कार्यवाही करने में नाकाम 

NGT की रोक के बावजूद नही रुक रहा मशीनों से रेत का उत्खनन

मनीष कुमार राठौर  – 8109571743

बैतूल । मध्यप्रदेश का बैतूल जिला रेत के अवैध उत्खनन में अब नंबर एक हो चला है, क्योंकि जिला में रेत की वैध खदान होने पर भी अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है । जिले में तवा और अन्य सहायक नदियों में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन हो रहा है। बैतूल जिलें के अधिकारियों के संरक्षण में पोकलेन और जेसीबी से उत्खनन कर रेत निकलने का काम जोरों जारी है। खनन माफिया राजस्व भूमि और नदी को भी नहीं छोड़ रहे। क्या बैतूल जिलें में तो खदान अफसरों की मिलीभगत से चल रही है ? क्या बैतूल कलेक्टर बड़ी कार्यवाही करेंगे अवैध रेत माफियाओं पर ? 

Read This – क्या भोपाल में आबकारी विभाग गुंडागर्दी कर दबा रहा देश के चौथे स्तंभ पत्रकार को ?

बैतूल में इन स्थानों पर चल रहा मशीनों से रेत का उत्खनन 

बैतूल जिले में राजस्व और खनिज विभाग की नाक के नीचे से प्रतिदिन तवा नदी से मशीनों के द्वारा रेत उत्खनन किया जा रहा है जिसकी जानकारी जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को होने के बाद भी खनिज विभाग इन रेत माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय उनको संरक्षण दे रहे हैं आपको बता दें कि शाहपुर तहसील के गुवाड़ी में मशीन से रेत का उत्खनन हो रहा जो अवैध है . वही घोड़ाडोंगरी तहसील के अंतर्गत आने वाले सारणी के पास खदानों और वन विभाग के क्षेत्र से भी ट्रैक्टरों के द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिले में अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहे हैं अवैध खनन से पर्यावरण सहित राजस्व की हानि ठेकेदार के द्वारा सरकार को पहुंचाई जा रही है जिसके बाद भी अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई करने के बजाय रटा रटाया जवाब देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं बैतूल जिले में धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे रेत के ओवर लोड दंफफर इसकी गवाही दे रहे हैं ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!