Breaking News in Primes

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे विकसित

0 176

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे विकसित

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला* *ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

भारत संकल्प यात्रा शिविर

शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ हितलाभ भी किए जा रहे हैं वितरित

 

रायसेन, 20 दिसम्बर 2023

रायसेन जिले में बुधवार को सभी विकासखण्डों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। बुधवार को सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बरूखार और नांद में, बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत किनगी और खेरवाड़ा में, औबेदुल्लागंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत तजपुरा और बिनेकाबोरदा में, सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पेहरिया और सीतापार में तथा उदयपुरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चिकली और कोड़ा जमनिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किए गए।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को ग्र्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथों) का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। शिविरों में आईईसी वैन द्वारा एलईडी के माध्यम से शासन की विभिन्न संचालित। जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। इसके अतिरिक्त शिविरों में पूर्व में शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी-मेरी जुबानी अंतर्गत योजना का लाभ पाने के बाद जीवन में आए बदलावों और आर्थिक उन्नति के बारे में अवगत कराया गया। शिविरों में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। साथ ही सूर्यनमस्कार सहित योग आसनों का भी प्रदर्शन किया।

 

ग्रामीणों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक परामर्श और उपचार भी किया जा रहा है। साथ ही आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!