Breaking News in Primes

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने 900 से अधिक ट्रेक्टर-ट्रालियों

0 212

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने 900 से अधिक ट्रेक्टर-ट्रालियों

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला* *ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

के पीछे लगाया रेडियम स्ट्रिप

रायसेन, 19 दिसम्बर 2023

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिवस आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ट्रेक्टर-ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओ द्वारा मंगलवार को कृषि उपज मण्डी में धान विक्रय हेतु आई ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में रेडियम स्ट्रिप लगाने का कार्य किया गया। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि अभी तक 900 से अधिक ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में रेडियम स्ट्रिप लगाने का कार्य किया गया है। साथ ही वाहन चालकों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी गई। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओ द्वारा आगे भी यह कार्य किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!