जिले के थाना सांची में कोर्ट के आदेशों पर। खुले में अवैध मांस मछली अंडों की दुकानों पर
*दैनिक प्राईम संदेश जिला* *ब्यूरो चीफ राजू बैरागी*
प्रतिबंध एवं अवैध धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर डीजे पर पाबंदी को लेकर बैठक संपन्न हुई।
18 दिसंबर 2023
पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर समस्त व्यापारियों एवं धार्मिक स्थलों के समस्त धर्म गुरुओं को बैठक में आमंत्रित किया।
कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन आदेशों पर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में थाना परिसर में बैठक का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रायसेन/- जिले के नगर थाना परिसर सांची में बीते दिन शनिवार 16 दिसंबर 2023 को कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए। कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार साहवाल के कुशल मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी की देखरेख में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में समस्त सांची नगर के व्यापारियों की उपस्थिति में एवं समस्त धार्मिक स्थलों के धर्म गुरुओं की उपस्थिति में बैठक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के पदभार संभालते ही पहला आदेश जारी हुआ। की मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थलों से हटेंगे अवैध लाउडस्पीकर डीजे। वही अवैध खुले में मांस मछली अंडे की दुकानों पर भी पाबंदी लगा दी गई है। जिसको लेकर नगर थाना सांची से थाना प्रभारी द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना परिसर में थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में समस्त व्यापारियों को अवगत करा दिया है की खुले में मांस मछली अंडों की दुकानों को ना लगाए। यदि आदेशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीजे लाउडस्पीकर पर भी विशेष पाबंदी का आदेश पारित किया है। नहीं मानने पर होगी सख्त कार्यवाही। जिसको लेकर सभी व्यापारी भाइयों ने एवं धर्म गुरुओं ने थाना प्रभारी की बात को मानते हुए सम्मान किया है। कार्यक्रम में यह मौजूद। संतोष कुमार आशीष लोधी लखन सिंह राजपूत इमरान खान राजेश लक्ष्मण राजपूत नेतराम राठौर राहुल शिल्पकार अनिकेत कुशवाहा दिनेश मालवीय शादाब अंशुल आसिफ शेख भाई अजमेर कुरैशी एवं नगर क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के संत गुरुओं की उपस्थिति भी देखी गई। थाना परिसर में बैठक का कार्यक्रम सफल रहा।
जिला रायसेन ब्लॉक सांची सांची