Breaking News in Primes

जिले के सभी विकासखण्डों में विकसित भारत संकल्प यात्रा

0 227

जिले के सभी विकासखण्डों में विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला* *ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

शुरू

गोपीसुर सतकुंडा तथा सेहतगंज में विधायक डॉ चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

जनप्रतिनिधियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथों का तिलक लगाकर किया स्वागत

 

रायसेन, 17 दिसम्बर 2023

रायसेन जिले के सभी विकासखण्डों में रविवार से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई। यात्रा के तहत ग्राम पंचायतों में आईईसी वैन (प्रचार रथ) के पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा आईईसी वैन पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। एक दिवस में प्रत्येक जनपद में दो ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सांची विकासखण्ड में ग्राम पंचायत गोपीसुर सतकुण्डा तथा ग्राम पंचायत सेहतगंज में सांची विधानसभा के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे भी उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों में विधायक डॉ चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में देश व प्रदेश में और बेहतर कार्य हो तथा प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ मिल सके, इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से जनकल्याण की योजनाओं और कार्यक्रमों का अधिक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रयास किया जा रहा है कि इन योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभ से कोई भी वर्ग वंचित न रहे। विधायक डॉ चौधरी द्वारा सभी को वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे ने नागरिकों से कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही शिविर में में विभिन्न विभगां द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि ऐसे पात्र नागरिक जो किन्हीं कारणों से योजनाओं का लाभ लेने से छूट गए हैं, उन्हें सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। नागरिक सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व में योजनाओं का लाभ ले चुके अनेक हितग्राहियों ने ‘‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘‘ अंतर्गत योजना का लाभ लेने के पहले और योजना का लाभ लेने के बाद जीवन में आए बदलावों तथा आर्थिक उन्नति के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का किया निरीक्षण

 

विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा तथा कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया। साथ ही नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने तथा स्टॉल पर योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु की गई व्यवस्थाओं को भी देखा।

 

सभी विकासखण्डों में शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

बाड़ी विकासखण्ड अंतर्गत उदयपुरा विधायक नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत जामगढ़ और ग्राम पंचायत भगदई में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए गए। उदयपुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरा और रिछावर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिलवानी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमरिया खुर्द में जनपद अध्यक्ष तरवर सिंह के मुख्य आतिथ्य में तथा ग्राम पंचायत खैरी में सरपंच रैनुका बाई के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

औबेदुल्लागंज विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत नयापुरा सोडरपुर में जनपद सदस्य रूपेश चौहान के मुख्य आतिथ्य में तथा ग्राम पंचायत अमवई में सरपंच सावित्री बाई के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुई। इन कार्यक्रमों में आईईसी वैन के पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया और नागरिकों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!