Breaking News in Primes

होशियार : छाता बाद एसबी आई एटीएम साइबर अपराधियो के चंगुल में, हर माह 4 से 5 ग्राहकों का कार्ड बदल कर लगाते हैं लाखो का चूना

0 283

कतराश

 

*होशियार : छाता बाद एसबी आई एटीएम साइबर अपराधियो के चंगुल में, हर माह 4 से 5 ग्राहकों का कार्ड बदल कर लगाते हैं लाखो का चूना*

 

रिपोटर मिलन पाठक

 

*रुपये छिनतई व एटीएम चेंज करने की बढ़ती मामले में कतरास स्टेट बैंक की भूमिका भी संदिग्ध*

 

*धनबाद :* कतरास थाना क्षेत्र के छाता बाद असलम मार्केट स्थित एस बी आई एटीएम अब हुआ साइबर अपराधियो के हवाले हर माह पैसे निकासी करने आते 4 से 5 ग्राहकों का कार्ड बदल कर अपराधियो द्वारा की जाती है लाखो कि निकासी, पीड़ित ग्राहक बैंक और थाना का चक्कर काटते काटते थक हार कर हो जाते है अजीज ,फिर भी नही होती है कोई सुनवाई

ताजा मामला छाता बाद 10 नंबर निवासी संजय शर्मा का है उन्होंने पुलिस को दिए लिखित शिकायत में बताया कि 30 सितंबर को अपनी पत्नी किरण शर्मा के एटीएम कार्ड से जब मैं छाता बाद एस बी आई एटीएम में पैसा निकालने घुसा तब पीछे से एक लड़का धक्का मारते हुए आकर बोला कि तुम पैसा नही निकाल पा रहे हो मैं निकल दूंगा यह कहकर वह कार्ड निकाल कर मेरे हाथ मे थमा दिया ,और खुद बाहर चला गया फिर मैंने बहुत कोशिश किया पर पैसा नही निकल पाया ,लेकिन कुछ ही देर बाद मेरे मोबाइल में 10,000 दस हज़ार करके 4 बार यानी 40000 रुपये निकासी का मैसेज आया ,

जब मैंने इसकी शिकायत लेकर कतरास बाजार स्थित बैंक गया तब बैंक वालो ने मुझे एटीएम चेंज होने की बात कही,कार्ड बन्द करवाने हेतु तुरंत मैंने पत्नी को लाने के लिए घर चला गया इसी दरम्यान मेरे मोबाइल पर पुनः 15295 और 17150 रुपये की खरीदारी करने का मैसेज आया इस प्रकार मेरे कार्ड से अपराधियो द्वारा कुल 72450 रुपये की निकासी कर लिया गया,फिर मैंने पत्नी संग एस बी आई बैंक जाकर एकाउंट ब्लॉक करवाया और स्थानीय थाना को लिखित शिकायत दिया परंतु 2 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक करवाई के नाम पर कुछ नही हुआ तब मैंने अजीज होकर बाघमारा एसडीपीयो कार्यालय पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाया फिर उसने बताया कि उक्त एटीएम में हर माह 4 से 5 लोगो के साथ धोखाधड़ी कर कार्ड बदलने की शिकायत आती है फिर भी प्रशासन इस पर कोई करवाई नही करता हैं जिसकारण अपराधियो का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!