Breaking News in Primes

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र राजन ने रायसेन में मतगणना

0 295

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र राजन ने रायसेन में मतगणना

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

स्थल का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

 

रायसेन, 22 नवम्बर 2023

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र अनुपम राजन द्वारा आज रायसेन में शास.पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचकर मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत आगामी 03 दिसंबर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र राजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे ने मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र अनुपम राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना हेतु की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना हेतु लगाई जाने वाले टेबिले, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में रूके हुए निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के कक्ष में जाकर उनसे चर्चा की तथा सीसीटीवी के माध्यम से कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र अनुपम राजन मतगणना हेतु की जा रही व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके उपरांत वह कम्पोजिट भवन में जिला कोषालय कार्यालय पहुंचे तथा यहां बने डबल लॉक कक्ष में रखे गए सांची विधानसभा अंतर्गत डाक मतपत्रों की जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र राजन ने निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। सुबह 8ः30 बजे से ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करें। मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से उपलब्ध रहें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, सांची विधानसभा की रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग भी उपस्थित रहीं।

पीआरओ/स0क्र0 88/11-2023

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!