Breaking News in Primes

छोटे से गांव की खिलाड़ी का सपोर्ट कोटे से असम राइफल में

0 248

छोटे से गांव की खिलाड़ी का सपोर्ट कोटे से असम राइफल में

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

हुआ चयन।

मध्य प्रदेश रायसेन

नवंबर 15, 2023

दीवानगंज जिला रायसेन

 

शिद्दत से की हुई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती कुछ ऐसा ही करिश्मा किस्मत ने सांची विकास खंड के एक छोटे से गांव सुखा करार के घर की एक बेटी का हुआ आपको बता दें कि सांची सुखा करार गांव से अभी तक किसी भी व्यक्ति की शासकीय सेवा में नियुक्ति नहीं हुई है यह पहली बार है कि गांव से पहली बार किसी की नौकरी लगी है ।

बात 2016-17 की है जब गंगा लावरिया और जमना लावरिया दोनों बहनों ने सांची स्पोर्ट्स अकादमी में खेलों में हिस्सा लेना शुरू किया गंगा ने शुरुआती दौर में बॉक्सिंग खेल से अपनी शुरुआत की शुभम सेन खेल प्रशिक्षक के निर्देशन में उन्होंने अपना अभ्यास निरंतर करते हुए बॉक्सिंग में अपना अच्छा परिचय दिखाते हुए मध्य प्रदेश में स्वर्ण पदक प्राप्त कर खेलो इंडिया में अपनी जगह बनाई और नेशनल खेलने के लिए असम के गुहाटी में आयोजित पहले खेलो इंडिया बॉक्सिंग में मध्य प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व किया नेशनल में उन्हें मेरिट सूची में स्थान नहीं मिल सका पर गंगा ने हार नहीं मानी और अपना अभ्यास निरंतर करते रही साथ ही अपनी फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया गंगा ने बॉक्सिंग के साथ ही कुश्ती में भी अपना दम दिखाया और स्टेट लेवल पर मुख्यमंत्री कप में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया खेल विभाग में स्पोर्ट कोटे से खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए जो भर्ती निकली है उसमें अपना दमखम दिखाकर खेल एवं युवक कल्याण विभाग मध्य प्रदेश की भोपाल अकैडमी वॉटर स्पोर्ट्स में केनोइंग खेल में अपना दाखिला लिया और अपना अभ्यास शुरू किया अभ्यास निरंतर रखते हुए गंगा ने कई उपलब्धि प्राप्त जिनमे गंगा ने 40वी सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 पुणे में खेली जिसमे कांस्य पदक प्राप्त किया ,36 में नेशनल गेम्स गुजरात में आयोजित हुई जिसमें मध्य प्रदेश के दल से सहभागिता की ,ऑल इंडिया स्कूल इनडोर रोइंग चैंपियनशिप पांडुचेरी एरोमीटर चैंपियनशिप अपना प्रदर्शन देकर रजत पदक प्राप्त किया इसी प्रकार अन्य खेलों में भी अपना परचम लहराया और साथ ही अपने खेलों के अभ्यास से सांची विकासखंड की अन्य खिलाड़ी साथियों को भी अकादमी का मार्ग दिखाया और उन्हें प्रेरित कर उनके प्रेरणा स्रोत भी बने गंगा ने असम राइफल की भर्ती में अपना फार्म दाखिल कर उसका एग्जाम पास कर और फिजिकल एक्जाम निकालकर असम राइफल में खेलकोटे से अपनी जगह बनाई और अब असम राइफल की ओर से सपोर्ट कोटे में भर्ती होकर वह असम राइफल को प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेंगे बहन गंगा की इस उपलब्धि पर सांची नगर के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है उनके कोच शुभम सेन बताते हैं दोनों बहने शुरू से ही बहुत मेहनती और लगनशील रही है उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा क्रीडा अधिकारी राजेश यादव जी ने शुभकामनाएं दी बता दें कि श्री राजेश यादव जी ने इन खिलाड़ियों को समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदान कर निम्न ऊंचाइयों पर पहुंचने में महत्वपूर्ण सहयोग किया है, कोच शुभम सेन और उनके मार्गदर्शन अरुण मिश्रा स्वामी विवेकानंद विद्यालय के संचालक उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!