Breaking News in Primes

चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कहा- समाज बनाने के लिए काम करती है भाजपा।

0 237

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की मंडीदीप में सभा

मध्यप्रदेश जिला रायसेन

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कहा- समाज बनाने के लिए काम करती है भाजपा।

 

औद्योगिक नगर में षुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया, साथ ही जनता से सुरेंद्र पटवा को विजय बनाने की अपील की।

उन्होनेे कहा कि मैं यह मानता हूं कि भाजपा अन्य पार्टियों से भिन्न पार्टी है। भाजपा अन्य राजनीतिक पार्टियों की तरह नहीं है। अन्य पार्टियां केवल सरकार बनाने के लिए राजनीति करती है, लेकिन भाजपा जो केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए काम करती है। भाजपा हिंदुस्तान की एक ऐसी पार्टी है, जिसकी अपनी एक विचारधारा है। उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को याद करते कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। कैसे विकास किया जाता है, कैसे प्रशासन चलाया जाता है।

इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कांग्रेस की सरकार में ना बिजली थी ना सड़कें। उन्होंने जनता से कहा कि बताइए 2003 के पहले दिग्विजय सरकार में कितनी बिजली मिलती थी। पहले मध्य प्रदेश में 7 हजार किलोमीटर सड़कें थी। इनमें से बिना गड्ढे वाली एक सड़क थी देवास बाइपास, बाकी पूरे 7 हजार की सड़क में गड्ढे थे। आज 20 साल बाद मध्य प्रदेश में 5 लाख 13 हजार सड़कें है बिना गड्ढे वाली।मंडल महामंत्री अमित जैन ने जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया, साथ ही जनता से सुरेंद्र पटवा को विजय बनाने की अपील की भाजपा प्रत्याषी ने मंागा जनसमर्थन।इस दौरान भोजपुर प्रत्याषी सुरेेन्द्र पटवा ने कहा कि कोई भी पार्टी 5 क से चलती है। कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय, कार्य प्रगति और कोष से चलती है, लेकिन भाजपा के साथ छठा क भी जुड़ा हुआ है। भाजपा का चुनाव निशान कमल भी है।

भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पटेल नगर में चुनावी कार्यालय का हुआ विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, विधानसभा विस्तारक अनुज दुबे ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, उपाध्यक्ष पुष्पा प्रेम शंकर साहू , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन भार्गव, जिला उपाध्यक्ष अरविंद जैन,जीवन सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ,सुशील शर्मा, विनोद जैन ,मुनव्वर पटेल, महामंत्री राजेश भवरे, युवा नेता घनश्याम गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के भाई ने की भाजपा ज्वाइन।

 

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के सम्मुख भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के पक्ष में कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान के छोटे भाई शिव सिंह चौहान द्वारा भाजपा ज्वाइन की गई । वहीं कांग्रेस के पूर्व पार्षद सौरभ जैन के भाई संयम जैन ने भी अपने सैकड़ो साथियों के साथ भाजपा मैं शामिल हुए । इस दौरान युवा कार्यकर्ता सुनील बैरागी के नेतृत्व में भी दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तथां हेमंत राज सक्सेना सहित अन्य लोगों भाजपा में शामिल हुए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!