Breaking News in Primes

अपने जन्मदिन पर साथियों को बैनर लगाने से रोका, कहा वही रूपयों से गरीबों की मदद करें, मेरे जन्मदिन पर सबसे खास यही होगा।*

0 123

प्राईम संदेश रिपोर्टर कुणाल दशोरे नेपानगर

 

*अपने जन्मदिन पर साथियों को बैनर लगाने से रोका, कहा वही रूपयों से गरीबों की मदद करें, मेरे जन्मदिन पर सबसे खास यही होगा।*

 

 

बुरहानपुर। सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने अपना जन्मदिन बडी सादगी से अपने परिजन एवं इष्ट मित्रों के साथ मनाया, सर्वप्रथम उन्होने गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर बड़ो का आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होने गरीबों को भोजन कराया, और उनसे भी आशीर्वाद लिया। उनके चाहने वालों ने बडी संख्या में उनसे मिलकर पुष्पमाला से स्वागत कर केक काटकर उन्हे जन्मदिम पर शुभकामनाएं दी। उमेश जंगाले के चाहने वाले उनके जन्मदिन पर बड़ी संख्या में शहर में बैनर (फ्लेक्स) लगाने वाले थे, लेकिन इस कार्य के लिए उमेश जंगाले ने सभी को समझाया और मना करते हुए कहा कि बैनर (फ्लेक्स) में अनावश्यक खर्च करने के बजाए वहीं रुपयों का सही उपयोग करते हुए गरीबों को कुछ दान करें, मेरे जन्मदिन पर मेरे लिए सबसे खास और बड़ी शुभकामनाएं यही होगी। उनकी इस पहल की उनके साथियों ने सराहना करते हुए कई गरीबों को भोजन कराया। जन्मदिन अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक, एमआईएम के प्रत्याशी नफीस मंशा खान, समाजसेवी निर्मल लाठ़, महेंद्र जैन, सुनील सलूजा, अरुण जोशी, विनोद लोंढे अनिल महाजन, राजबीर सिंह राठौड़, सोनू सोहले, शेख अजहर, मोहम्मद इमरान सहित शहर के जनप्रतिनिधि, पत्रकार, व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!