प्राईम संदेश रिपोर्टर कुणाल दशोरे नेपानगर
कांग्रेस की बागी नेता ने लिया नामांकन वापस
नेपानगर। नामांकन वापसी के आखिरी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बागी नेता को आखिर मान मुनव्वल के बाद मना लिया गया है। विधानसभा चुनाव प्रभारी योगेश महाजन द्वारा कांग्रेस की बड़ी नेता बबीता वास्कले से मुलाकात कर उनको कांग्रेस की रीति नीति के बारे में समझाकर और काफी मन मनोबल के बाद मनाया गया। दोपहर 2:00 के करीब नेपा तहसील पहुंच कर कांग्रेस की बागी नेता ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अजय रघुवंशी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली, नगर अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरती लांडे, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष योगिता पाटिल सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे