Breaking News in Primes

जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया वरिष्ठ

0 287

जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया वरिष्ठ

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला *ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

मतदाताओं की क्रीप वॉक प्रतियोगिता का शुभारंभ

वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर मिलेगी सुविधाएं

 

रायसेन, 02 नवम्बर 2023

जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में नगर पालिका द्वारा वरिष्ठ मतदाताओं की क्रीप वॉक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। क्रीप वॉक प्रतियोगिता में वरिष्ठ मतदाताओं द्वारा उत्साह के साथ सहभागिता की गई।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे ने वरिष्ठ मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन में एक-एक वोट का महत्व होता है। निर्वाचन आयोग द्वारा वरिष्ठ मतदाताओं के लिए अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, व्हीलचेयर, लाइन से हटकर मतदान की सुविधा सहित अनेक अनेक सुविधाएं प्रदान की गई हैं जिससे कि वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग मतदाता बिना किसी परेशानी के सुगमता से मतदान कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे ने वरिष्ठ मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने परिवार के सभी वयस्क सदस्यों और परिचितों को भी विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। जिससे कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता हो। प्रतियोगिता के समापन उपरांत वरिष्ठ मतदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पीओ डूडा तथा रायसेन सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!