Breaking News in Primes

अवैध खनन, विधि व्यवस्था को लेकर एसडीओ ने की बैठक

0 123

धनबाद

*अवैध खनन, विधि व्यवस्था को लेकर एसडीओ ने की बैठक।*

रिपोटर मिलन पाठक

धनबाद :उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी अंचल अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

अनुमंडल पदाधिकारी में सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने अंचल में कोयला का अवैध खनन, भंडारण एवं ट्रांसपोर्टेशन के रोकथाम के लिए लगातार जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।

 

साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने, पूजा पंडाल में प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने, सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम के साथ समन्वय स्थापित करने तथा संबंधित अंचल में हिट एंड रन मामलों का तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में सभी अंचल के अंचल अधिकारी मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!