Breaking News in Primes

धामनोद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

0 54

लोकेशन धामनोद

 

 

धामनोद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

 

गुलझरा मालन बाबा मंदिर से शुरू होकर सर्वमंगला मंदिर पर हुआ समापन, माधव बस्ती का पहला पथ संचलन संपन्न

 

धामनोद।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,माधव बस्ती धामनोद नगर द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन का शुभारंभ गुलझरा स्थित मालन बाबा मंदिर परिसर में ध्वज प्रणाम एवं ध्वज प्रार्थना के साथ हुआ। अनुशासित कदमताल और संघ की परंपराओं के अनुरूप निकले इस पथ संचलन का नगर में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पथ संचलन गुलझरा मालन बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर माधव बस्ती के विभिन्न मोहल्लों से गुजरा। इसके बाद स्वयंसेवक इंद्रा नगर होते हुए अलबेला हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां से मुख्य एबी रोड पर संचलन आगे बढ़ा और मंगल नगर में प्रवेश करते हुए महेश्वर चौराहे से होकर सर्वमंगला मंदिर पहुंचा, जहां पथ संचलन का समापन हुआ।

 

चार बस्तियों में विभाजित है धामनोद नगर संघ

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की धामनोद नगर इकाई संगठनात्मक दृष्टि से चार बस्तियों में विभाजित है। इनमें माधव बस्ती, केशव बस्ती, वीर सावरकर बस्ती और सरदार पटेल बस्ती शामिल हैं। इसी क्रम में आज माधव बस्ती का प्रथम पथ संचलन आयोजित किया गया।

 

आगामी 1 नवंबर को केशव बस्ती, वीर सावरकर बस्ती एवं सरदार पटेल बस्ती के पथ संचलन आयोजित किए जाएंगे।

 

पुष्पवर्षा कर नागरिकों ने किया स्वागत

 

पथ संचलन के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह हुए स्वागत और अभिनंदन से वातावरण उत्साहपूर्ण नजर आया। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस पथ संचलन में स्वयंसेवकों का अनुशासन, संगठनात्मक एकजुटता और समर्पण देखने को मिला। पूरे मार्ग में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!