Breaking News in Primes

विधानसभा चुनाव की तैयारी: बीजेपी की कामकाजी बैठक संपन्न।

0 199

विधानसभा चुनाव की तैयारी: बीजेपी की कामकाजी बैठक संपन्न।

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो*

*चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिलाया भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प

बाड़ी: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन ने यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को भोजपुर प्रवास पर भेजा है जिनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी मण्डल बाड़ी की कामकाजी बैठक सुमित्रा रत्नश्री गार्डन बाड़ी में विधानसभा प्रवास पर आए यूपी के केबिनेट मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, पूर्व पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी पूर्व न.परि.उपाध्यक्ष अनिल सोनी, न.परि. उपाध्यक्ष सुरेश पाल की उपस्थित में सम्पन्न हुई।

भोजपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक बहुमत से जिताने का संकल्प के साथ अबकी बार 200 पार’ नारा बैठक मैं गुंजायमान रहा।

कार्यकर्ताओ में जोश भरा साथ ही युवाओ को अधिक संख्या में जोड़ने पर अधिक बल दिया गया।

बैठक में मंच संचालन न.परि. बाड़ी उपाध्यक्ष सुरेश पाल, एवं आभार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उजियार सिंह राजपूत द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!