Breaking News in Primes

‘अन्न का सम्मान, गाय को दान’: नगर अध्यक्ष कविता पासी ने शुरू की अनूठी पहल

0 4

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी में अन्न की बर्बादी रोकने और गौ सेवा को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने एक अनूठी व सराहनीय पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत कस्बे के लोगों से अपने घरों का बचा हुआ भोजन फेंकने के बजाय गायों के लिए दान करने की अपील की गई है।

सुबह-सुबह आपके द्वार पहुंचेगी ‘गौ-सेवा गाड़ी’ योजना के तहत प्रतिदिन सुबह भरवारी कस्बे में एक विशेष गाड़ी (भोजन संग्रह वाहन) भेजी जाएगी। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घरों के बचे हुए साफ और शुद्ध भोजन को डस्टबिन में फेंकने के बजाय इस गाड़ी में डालें, जिससे वह भोजन गौशाल में संरक्षित गायों तक पहुंचाया जा सके। नगर अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि “दान किया अन्न कभी व्यर्थ नहीं जाता”अन्न का सम्मान करना हमारी संस्कृति है। बचा हुआ भोजन फेंकने के बजाय यदि गाय को खिलाया जाए, तो यह न केवल पर्यावरण और स्वच्छता के लिए बेहतर है, बल्कि समाज में दया और सेवा भाव को भी मजबूत करता है। दान किया हुआ अन्न कभी व्यर्थ नहीं जाता, वह पुण्य बनकर लौटता है। घरों में बचने वाले खाने का सदुपयोग करना।


गौशाला की गायों को पौष्टिक व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना।खुले में भोजन फेंकने से होने वाली गंदगी और बीमारियों से बचाव।नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे के सभी सम्मानित नागरिकों से इस मुहीम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और छोटे से प्रयास से बड़े पुण्य का भागीदार बनने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!