परसिली सचिव ,सरपंच एवं रोजगार सहायक पर युवक ने लगाया चुनावी रंजिश, ईर्शा, अनियमितता व रिश्वत मांगने का आरोप।
परसिली सचिव ,सरपंच एवं रोजगार सहायक पर युवक ने लगाया चुनावी रंजिश, ईर्शा, अनियमितता व रिश्वत मांगने का आरोप।
सीधी/ मझौली
जिले के जनपद पंचायत मझौली क्षेत्र अंतर्गत परसिली ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच एवं रोजगार सहायक पर पुनः अनियमितता व प्रधानमंत्री आवास देने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए यूवक द्वारा जांच कार्यवाही की मांग की गई हैं। इसके पूर्व भी इसी यूवक द्वारा कचरा दान निर्माण कराए जाने को लेकर सचिव विनोद कुमार गुप्ता द्वारा व्हाट्सएप चैट के माध्यम से पैसे मांगने का आरोप लगाया गया था। तब अनर्गल रूप से इसके खिलाफ एफ आई आर कराया गया था। जिसकी जांच कार्यवाही कई वर्षों बीत जाने के बाद भी पेंडिंग पड़ी हुई है। वहां से भले ही चाहे सचिव विनोद कुमार गुप्ता को हटा दिया गया था। परंतु किए गए चैट के संबंध में कोई कार्यवाही शायद नहीं की गई। जबकि विनोद कुमार गुप्ता द्वारा चैट के संबंध में किसी तरह का अपने तरफ से मुकदमा भी शायद दर्ज नहीं कराया गया था जिससे स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं किया गया चैट वास्तविक था। विनोद गुप्ता के यहां से जाने के बाद शांतिपूर्ण ढंग से ग्राम पंचायत का काम काज चल रहा था लेकिन 30 से 40 किलोमीटर की दूरी के पंचायत में पदस्थ होने के बाद भी नियम कानून को दरकिनार करते हुए कुछ माह पूर्व पुनः विनोद कुमार गुप्ता को अतिरिक्त प्रभार के रूप में ग्राम पंचायत परसिली में पदस्थ कर दिया गया है। इनके पदस्थ होते ही पुनः आरोप प्रत्यारोप लगना जारी हो गया है।ग्राम पंचायत निवासी अंकित शर्मा द्वारा 181 में की गई शिकायत एवं वीडियो वायरल कर आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत की सरपंच द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर उपेक्षित किया जा रहा है वही रोजगार सहायक सचिव द्वारा दो माह पूर्व प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने के एवज में पांच हजार रुपए मांगा गया था जो मैं नहीं दे पाया। शायद इसीलिए मेरा नाम नहीं जोड़ा गया। बताया जा रहा है कि पीसीओ के द्वारा जांच किया गया है जिसमें फोर व्हीलर गाड़ी होना बताया जा रहा है जिसको भी चुनौती देते हुए कहां है कि यदि मेरे नाम से फोर व्हीलर गाड़ी निकलती है तो मैं सभी दंड भोगने के लिए तैयार हूं। पूर्व का निर्माण कराया पक्का मकान है। मेरे द्वारा अंतरजातीय विवाह कर लेने के कारण मेरे परिवार के लोग मुझे उसमें नहीं रहने दे रहे। शिकायत कर्ता अंकित शर्मा द्वारा वायरल किए गए वीडियो में आरोप लगाया गया है कि अपात्र व्यक्तियों का जो 100 एकड़ भूमि के किसान है एवं जिस व्यक्ति की शादी भी अभी नहीं हुई है उनका भी नाम आवास सूची में जोड़ा गया है। आरोप है कि शिकायत करने पर सरपंच पति द्वारा हमें प्रताड़ित किया व कराया जाता है।उक्त सभी तत्वों की जांच कार्यवाही किए जाने की मांग वायरल वीडियो में किया गया हैं। खबर लिखे जाने तक सरपंच की तरफ से कोई बयान नहीं आया है जबकि व्हाट्सएप पर मैसेज किये 7 से 8 घंटे हो गए हैं मैसेज पढ़ा भी जा चुका है। वही रोजगार सहायक सचिव द्वारा रिश्वत मांगने की संबंध में कोई बयान ना देते हुए तत्वहीन अटपटा बयान व्हाट्सएप पर दिया गया है। रोजगार सहायक का कहना है कि पक्के मकान में रहता है इकलौता पुत्र है कोई भी अविवाहित बहन नहीं है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन मगवा लीजिए। सारे तथ्यों से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली को अवगत कराए जाने पर कहा गया है कि मैं इसे पुनः नए सिरे से दिखवाती हूं।
इनका है कहना:-
1-मेरे पास ना तो गाड़ी है ना ही पक्का मकान ।पक्का मकान मेरे पिताजी का बनवाया है मेरे द्वारा अंतरजातीय विवाह कर लेने के कारण उसमें नहीं रहने दिया जा रहा। कई अपात्र लोगों का नाम जोड़ा गया है मेरे से पैसा मांगा जा रहा था न देने पर नाम नहीं जोड़ा गया। और गलत जांच प्रतिवेदन से 181 की शिकायत बंद करने की कवायत की जा रही है।
*अंकित शर्मा शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत परसिली*
2-स्वयं का पक्का मकान और फोर व्हीलर गाड़ी होने के कारण अपात्र है। पिता का एकलौता पुत्र है कोई भी बहन अविवाहित नहीं है।पक्के मकान में रहता है गाड़ी भी वही खड़ी है रजिस्ट्रेशन मंगवा लीजिए।
*अरुणांचल द्विवेदी ग्राम रोजगार सहायक सचिव*
3-मैं पूरे मामले को पुनः नए सिरे से दिखाती हूं।
*शुश्री सुरभि श्रीवास्तव सीईओ जप. मझौली*