दैनिक प्राईम संदेश
लोकेशन बिलासपुर मस्तुरी ब्लाक से अमर यादव
अवैध शराब की बिक्री बंद कराने को महिलाएं आईं सामने
मस्तुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खपरी भटचौरा लोहरसी डेरा मनवा,बिल्हा सोन ,सोनसरी डेरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री बंद करने को लेकर लोगों ने रोष जताया है। प्रदर्शन कर पुलिस से शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। गांवो की मरघटी में मंदिर एवं स्कूलो के आसपास अवैध महुआ शराब भट्टी और अवैध सरकारी शराब की बिक्री तथा गांजा की अवैध बिक्री हो रही है, जिसको लेकर ग्रामीणों के महिलाओं लोगों में रोष बढ़ रहा है। महिलाएं इसका कई बार विरोध कर चुकी हैं। कई बार पुलिस से इसकी शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं। इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं

मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा पहुंची। महिलाओं ने कहा कि ग्राम मनवा,भिलौनी बिल्हा,सोन,सोनसरी सबरिया डेरा सहित ग्राम पंचायतो में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। भाजपा मंडल अध्यक्ष व ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि वें खेत पर चली जाती हैं। जबकि उनके पीछे घर में लोग दुकानों से दारू खरीदकर पैसे बर्बाद करते हैं। घर वालों को परेशान व मारपीट करते हैं। शराब पीकर कोई काम करने के बजाए घरों में पड़े रहते हैं। दवा , शादी विवाह आदि के लिए घर में रखे पैसे बर्बाद कर देते हैं। जिसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी व परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे पहले भी वह कई बार इस मामले की शिकायत पुलिस व उच्च अधिकारियों से कर चुकी हैं।

लेकिन केवल खानापूर्ति के अलावा कोई सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं ने पुलिस से अवैध शराब की बिक्री पर तुरंत रोक लगवाने की मांग की है। जनपद पंचायत सहकारिता सभापति प्रतिनिधि नरेंद्र नायक का कहना है कि अवैध महुआ शराब बनाने वाले कोचिया की बिक्री में आवंटित दुकान के सेल्समेन का बहुत बड़ा हाथ है। जिसके चलते ग्रामीणों में अधिक रेट पर अवैध बिक्री को बढ़ावा मिलता है। पचपेड़ी थाना प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है अवैध शराब की बिक्री पर पर भी रोक लगवाई जाएगी। ग्रामीण महिलाओं का कहना है अगर अवैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लगाई जाएगी तो हम आंदोलन के लिए सड़क पर उतर जाएंगे कहा गया है