पवित्र माह सावन के अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में पार्टी कार्यकताओं के साथ किया रुद्राभिषेक
News By-नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकताओं के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक एवं पूजन अर्चन कर जनपद वासियों के सुख,शांति,एवं समृद्धि हेतु कामना की।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने रुद्राभिषेक एवं पूजन अर्चन करते हुए कहा कि जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं,हमें धैर्य,संयम और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। नीलकंठ महादेव ने संसार के कल्याण के लिए विष तक को अपने कंठ में धारण कर लिया। यही हमें संदेश देता है कि समाज और राष्ट्रहित में त्याग और सेवा की भावना सर्वोपरि है।सभी जनपदवासियों के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और सद्भाव आए तथा हमारा समाज आपसी प्रेम,भाईचारे और सेवा की भावना से मजबूत हो।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,भोलेशंकर कुशवाहा,चक्रेश मिश्रा,भूपेंद्र पटेल,नितिन पासी,कमलेश निषाद,विनीता गुप्ता,जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,जगदीश सरोज,ज्योति केसरवानी,जिला मंत्री दिनेश पाण्डेय,दिनेश सोनकर,भास्कर सिंह,फूलमती सरोज,बृजेश लोधी,नरेंद्र पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव,शांति कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रतिनिधि संदीप मिश्रा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,भैय्यन पासी,नीतू कनौजिया,शिवप्रताप मौर्य,सहित सम्मानित कार्यकर्तागण एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहें।