Breaking News in Primes

भरवारी नगर पालिका के ईओ राम सिंह का झांसी तबादला, प्रदीप शुक्ल को मिली कमान

0 1

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी में प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिशासी अधिकारी राम सिंह का स्थानांतरण झांसी कर दिया गया है। उनके स्थान पर प्रदीप शुक्ल को भरवारी नगर पालिका परिषद का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। स्थानांतरण की खबर के बाद नगर पालिका में नए ईओ की तैनाती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राम सिंह के झांसी स्थानांतरण के बाद अब भरवारी नगर पालिका की जिम्मेदारी प्रदीप शुक्ल के कंधों पर होगी। उनके सामने नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ ही नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की चुनौती रहेगी। नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल और जलनिकासी जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना नए ईओ की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

इसके अलावा नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी होगी।

नगरवासियों को नए अधिशासी अधिकारी से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि प्रदीप शुक्ल के कार्यभार संभालने के बाद भरवारी नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसमस्याओं के निस्तारण को कितनी गति मिलती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!