Breaking News in Primes

महेश्वर चौराहे की बदहाल सड़क, हादसों को दे रही दावत

0 0

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनु पटेल

 

नगर परिषद की लापरवाही

 

महेश्वर चौराहे की बदहाल सड़क, हादसों को दे रही दावत

 

 

धामनोद। नगर परिषद की लापरवाही के कारण महेश्वर चौराहे की सड़क लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रही है। क्षेत्र की यह प्रमुख सड़क प्रतिदिन हजारों वाहनों के आवागमन का केंद्र है, लेकिन इसके रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। ज्ञात हो कि महेश्वर चौराहे पर ट्रैफिक का बहुत लोड होता है जिससे जाम की स्तिथि बनती है और इस तरह से टूटी हुई सड़के जाम को ओर विकराल रूप देदेती है इस चौराहे से नगर के समस्त स्कूलों की बसे भी गुजरती है जिससे बच्चे भी परेशान होते है

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!