5,000 सीड बॉल से हरित भविष्य की ओर, कुंडा पहाड़ी पर गूंजा प्रकृति संरक्षण का संकल्प
धामनोद। माँ नर्मदा महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्रकृति एवं संस्कृति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय “हरित संकल्प-सीड बॉल महाअभियान” का सफल आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
अभियान के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक लगभग 5,000 सीड बॉल तैयार किए। इन सीड बॉल का कुंडा पहाड़ी क्षेत्र में बीजारोपण किया गया, जिससे प्राकृतिक रूप से हरियाली का विस्तार हो सके और स्थानीय वनस्पतियों के संरक्षण को बढ़ावा मिले। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने “एक बीज-एक हरित भविष्य” के संदेश को सार्थक रूप प्रदान किया।


अभियान के अंतर्गत माँ नर्मदा अकादमी परिसर में वृक्षारोपण कर प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने का संकल्प भी लिया गया। इसके साथ ही सीड बॉल निर्माण से संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से धामनोद के विभिन्न विद्यालयों में भी सीड बॉल निर्माण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी कार्यशालाएं आयोजित की गईं।
यह अभियान माँ नर्मदा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रिया त्रिवेदी तथा क्लब के संयोजक प्रो. सौरभ पाटीदार और प्रो. मंगल सिंह अहिरवार के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
संस्था के निर्देशक डॉ. मनोज नाहर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभिया