लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल
हरियाली अमावस्या पर भुट्टा पार्टी उत्सव एवं नए सदस्य का स्वागत
धामनोद। संस्कृति एवं सभ्यता के प्रति सदैव जागरूक रहने वाली श्री एन.जी. जैन हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्री-प्राइमरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविता एवं नृत्य-नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।
विद्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली परंपरा के तहत इस वर्ष भी सभी छात्र-छात्राओं के लिए भुट्टा पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर नीरज धनोते ने हरियाली अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
वहीं, विद्यालय में नए सदस्य के रूप में स्कूल बस के आगमन से विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल की एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती प्रियंका धनोते ने विधि-विधान के साथ स्कूल बस का पूजन किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय ने विद्यार्थियों को प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।