स्मरण दिलाने के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार तीसरे दिन भी तिरंगा अभियान की नहीं हुई शुरुआत।
सीधी/मझौली
सरकार की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जहां जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन जन आंदोलन बनाए जाने की कवायत बैठक में तो कर रहे है। पर इसे फॉलो करने के लिए कोई ठोस डेस्कटॉप पर भेज दिया पहल व रुचि नहीं दिखाई जा रही है। जिसका ताजा हाल मझौली उपखंड क्षेत्र अंतर्गत देखा जा रहा है यहां स्मरण दिलाने के बाद भी आज तीसरे दिन 11 अगस्त तक को कोई रुचि नहीं दिखाई गई। बताते चले की हमारे स्थानीय संवाददाताओं द्वारा कल 10 अगस्त को विभिन्न कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों कर्मचारियों को हर घर तिरंगा अभियान का स्मरण दिलाया गया था लेकिन जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नहीं देखा गया आज तीसरे दिन भी मझौली क्षेत्र के प्रमुख कार्यालयों निवास कॉलोनी विद्यालयों कॉलेज में स्थिति जस की तस बनी हुई है इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की ही नामुंदे सरकार के मनसा पर पानी फेर रहे हैं। खबर प्रशासन के बाद भी अभी तक इस अभियान को प्रभावी बनाने कोई पहल जारी नहीं की गई है।

हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी बनाने जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा 8अगस्त को जिले में अधिकारियों एवं जिले के सांसद ,विधायकों के साथ बैठक कर 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाएं जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का रूप देने को कहा गया था।जिसको लेकर भले ही जिले में से अभियान छेडा गया हो। लेकिन मझौली उपखंड में इस अभियान को लेकर आज अभी 11अगस्त तक कोई रुचि दिखाई नहीं दिखाई गई है।है। घर , छोटे कार्यालय, स्कूलों की तो बात ही छोड़िए उपखंड के प्रमुख कार्यालयो एवं उच्च शिक्षा मंदिर मझौली कॉलेज ,आईटीआई कालेज तथा जनप्रतिनिधियों के घर व अधिकारियों के कमरे तक में भी एक झड़ी लगी नहीं पाई गई है ।अब देखना होगा जबकि हमारे सम्भागीय ब्यूरो के साथ स्थानीय संवाददाता द्वारा विधिवत जायज़ा लिया जाकर फोटो वीडियो बना खबर प्रकाशित की जा रही है ऐसे में जिला प्रशासन ऐसे निष्क्रिय जिम्मेदारों पर क्या कुछ कार्यवाही कर पाता है।