Breaking News in Primes

महामना के प्रपौत्र मनोज मालवीय हिन्दुस्तान स्काउट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिए गए 

0 97

महामना के प्रपौत्र मनोज मालवीय हिन्दुस्तान स्काउट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिए गए

नई दिल्ली। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स (हिस्कागा ) के ऐतिहासिक पथ में नया पड़ाव जुड़ा जब संस्था के संस्थापक भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के प्रपौत्र मनोज मालवीय ने संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सह-सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस विशेष बैठक में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संस्था में महत्वपूर्ण पद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

महामना की विरासत को संजोने का संकल्प

 

बैठक को संबोधित करते हुए मनोज मालवीय ने प्रसन्नता के साथ कहा, “मुझे अत्यंत गर्व है कि हिंदुस्तान स्काउट्स व गाइड्स के पदाधिकारी लगभग 100 वर्षों से महामाना जी द्वारा स्थापित संस्था का संचालन कर रहे हैं। मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि मैं अपने स्तर पर इस संस्था में योगदान दूं।” उन्होंने कहा कि यह संस्था महामना के उस सपने को साकार कर रही है, जिसमें हिन्दुस्तानी युवाओं को अनुशासित, देशभक्त और सेवाभावी नागरिक बनाना शामिल है।

 

पिता को किया याद

 

मनोज मालवीय ने अपने पिता, स्वर्गीय न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय को भावुकता से याद किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने न्यायपालिका के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में अपना बहुमूल्य समय दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके पिता के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा था: “वे ( स्व. गिरधर मालवीय) 2014 और 2019 में मेरे संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रस्तावक थे, जो मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा।”

 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्वागत

 

राष्ट्रीय परिषद् के आगामी त्रै-वार्षिक कार्यकाल हेतु चुनाव तय के लिए स्थान दिनाँक नियत करने के लिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक में राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त मधुसूदन गुप्ता ने मनोज मालवीय से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्यता स्वीकार करने का अनुरोध किया। मनोज मालवीय ने तत्काल सहमति प्रदान की और सभी पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने की उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संस्था के विकास के लिए हर संभव योगदान देंगे।

 

उल्लेखनीय है कि मनोज मालवीय ने जम्मू-कश्मीर में आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में उपस्थित रहने के लिए भी सहमति प्रदान की है। इसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में सह-सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया।

 

एक ऐतिहासिक क्षण

 

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जब संस्था के संस्थापक के परिवार का कोई सदस्य स्वयं बागडोर संभालने आया है। संस्था के पदाधिकारियों ने मनोज मालवीय के आगमन को संस्था के लिए एक नई ऊर्जा और दिशा बताया है। उनके अनुभव और महामना की विरासत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता से संस्था को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. अतुल कुमार ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल के सेवानिवृत महानिदेशक पुलिस मनोज मालवीय का संस्था में सक्रियता में जुड़ने से राष्ट्रीय मुख्यालय को सम्मानित और प्रमाणित हुआ है जिससे विदेशी प्रभाव की एक अन्य संस्था द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार पर विराम लगा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!