अफसरशाही पर केंद्र का सख्त हंटर, IAS-IPS-IFS अधिकारियों के लिए नई कार्यसंस्कृति लागू
काम करो, दिखावा नहीं'—लंबी बैठकों पर रोक, फाइलों के त्वरित निपटारे और जवाबदेही के निर्देश
अफसरशाही पर केंद्र का सख्त हंटर, IAS-IPS-IFS अधिकारियों के लिए नई कार्यसंस्कृति लागू
काम करो, दिखावा नहीं’—लंबी बैठकों पर रोक, फाइलों के त्वरित निपटारे और जवाबदेही के निर्देश
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार और लालफीताशाही पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन में केवल बैठकों का दिखावा नहीं, बल्कि परिणाम दिखने चाहिए।
नई गाइडलाइन के अनुसार बिना स्पष्ट एजेंडा कोई बैठक आयोजित नहीं होगी। सभी बैठकें निर्धारित समय पर शुरू और समाप्त होंगी तथा केवल संबंधित अधिकारियों की ही उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही फाइलों के त्वरित निपटारे, समयबद्ध निर्णय और प्रत्येक बैठक के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित केंद्रित बनाना है।