Breaking News in Primes

एलटी करंट की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत

0 7

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी कोखराज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह खेतों में धान लगवाने गए वृद्ध किसान एलटी लाइन से उतरे करेंट की चपेट में आने से झुलस गया, मौके पर रहे लोगो ने आनन फानन में उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वार्ड 1 आंबेडकर नगर के बिसारा निवासी किसान लल्लू यादव उम्र लगभग 65 वर्ष सुबह अपने खेतों में धान की नर्सरी लगवाने गए थे। खेतों की फसल की सुरक्षा के लिए किनारे किनारें काटा तार बांस बल्ली में लगाकर बांध रखी थी, वही कांटा तार सड़क किनारे लगी सिंगल आर्म स्ट्रीट लाइट में भी तार बधी थी उसी से एक फेस करंट कटीले तारों में प्रवाहित था। निजी नलकूप से नाली द्वारा खेत में पानी लगाए हुए थे तभी मेढ़ बांधते समय किसान लल्लू यादव संतुलन खो बैठे और कटीली तार को पकड़ लिया जिससे वो प्रवाहित एलटी करंट की चपेट में आ कर करंट से झुलसता देख स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकेंद्र फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवा कर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने शरीर की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किसान के चार लड़के है, जिनमें दो की मौत हो गई है। वह अपने दो छोटे लड़कों विजय सिंह व फूल सिंह के साथ रहते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!